कवयित्री चंद्रकांता सिवाल ‘चन्द्रेश’ के कविता-संग्रह ‘माँ फूलों में’ का लोकार्पण

नई दिल्ली। आत्मजा साहित्य संस्थान एवं साहित्य श्री प्रकाशन के संयुक्त तत्वावधान में 22 जुलाई 2026 को नई दिल्ली स्थित रैगर चौपाल सामुदायिक भवन, देव नगर में कवयित्री चंद्रकांता सिवाल ‘चन्द्रेश’ के कविता-संग्रह ‘माँ फूलों में’ का गरिमामय लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में साहित्यकारों, कवियों एवं साहित्यप्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर कविता-संग्रह ‘माँ फूलों में’ पर अपने विचार साझा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वक्ताओं ने कवयित्री की रचनात्मक संवेदना, काव्य-दृष्टि और उनकी कविताओं में अभिव्यक्त जीवनानुभवों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में साहित्य और कविता के विविध पक्षों पर सार्थक संवाद हुआ तथा उपस्थित साहित्यप्रेमियों ने कवयित्री चंद्रकांता सिवाल ‘चन्द्रेश’ की काव्य-यात्रा और उनके नवीन कविता-संग्रह के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। ‘माँ फूलों में’ का लोकार्पण साहित्यिक जगत में एक महत्वपूर्ण रचनात्मक उपलब्धि के रूप में रेखांकित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »