देहरादून में ‘सौहार्द एवं समृद्धि संवाद’ चित्र प्रदर्शनी एवं ‘सचित्र संविधान दर्शन’ का शुभारंभ

कार्यक्रम उल्लेख:
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए), कलादर्शन विभाग, संस्कार भारती उत्तराखंड तथा ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में ‘सौहार्द एवं समृद्धि संवाद’ चित्र प्रदर्शनी एवं ‘सचित्र संविधान दर्शन’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन 5 अगस्त 2026, प्रातः 11:30 बजे के. पी. नौटियाल ऑडिटोरियम, ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय, देहरादून परिसर में होगा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध लोकगायिका एवं संगीतकार श्रीमती माधुरी बड़थ्वाल होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) तबरेजुस नाकवी करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सविता कपूर (अध्यक्ष, संस्कार भारती उत्तराखंड) एवं श्री पंकज अग्रवाल (महामंत्री, संस्कार भारती उत्तराखंड) उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, कलादर्शन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) प्रभा काबरेजो तथा सह-संयोजक ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय के डॉ. अनिर्वाण धर हैं।
विशेष: प्रदर्शनी 5 से 7 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी।
