कविता रचना और मराठी वर्तनी पर कार्यशाला

पुणे। साहित्य संघ पुणे साउथ और आदिश फाउंडेशन, पुणे के संयुक्त तत्वावधान में “कविता रचना की कला” और “मराठी वर्तनी” (सही मात्राएँ एवं लेखन) विषय पर कार्यशाला का आयोजन शनिवार, 29 अगस्त को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। नवी पेठ स्थित अक्षरवेल हॉल में आयोजित इस कार्यशाला में कवयित्री अश्लेषा महाजन प्रतिभागियों को कविता लेखन की कला और तकनीक के बारे में मार्गदर्शन देंगी, जबकि माधव राजगुरु व्याकरण की शुद्धता एवं सही मात्राओं के प्रयोग की जानकारी देंगे। कार्यशाला में भाग लेने के लिए ₹300 शुल्क निर्धारित किया गया है तथा इच्छुक प्रतिभागियों को 20 अगस्त तक पंजीकरण कराना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »