वैश्विक हिंदी परिवार एवं गृहस्वामिनी के संयुक्त तत्वावधान में ‘दीपोत्सव नवंबर 2026’ का आयोजन

5 नवंबर, 2026 को वैश्विक हिंदी परिवार एवं गृहस्वामिनी के संयुक्त तत्वावधान में बिहार और झारखंड का दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम भारतीय समयानुसार रात्रि 8 बजे संपन्न होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष के रूप में डॉ. शैल अग्रवाल, मुख्य अतिथि के रूप में शार्दूला नोगजा तथा सान्निध्य में स्वरांगी साने उपस्थित रहेंगी। दीपोत्सव के अंतर्गत अनेक कवयित्रियों द्वारा काव्य-पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन सारिका भूषण करेंगी। कार्यक्रम के संयोजन का दायित्व अर्पणा संत सिंह, रिंकू दुबे, डॉ. अर्चना त्रिपाठी एवं शिवम शर्मा द्वारा निभाया जाएगा।
