साहित्य संवाद में प्रो. अल्पना मिश्रा के रचना संसार और साहित्यिक दृष्टि पर हुई सार्थक चर्चा

Yyi

‘वातायन’,गृहस्वामिनी, क्रिएटिव कल्चर और वैश्विक हिंदी परिवार के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कार्यक्रम साहित्य संवाद में इस बार मुख्य अतिथि थी हिंदी साहित्य की प्रतिष्ठित कथाकार एवं उपन्यासकार प्रो. अल्पना मिश्र । उनके साहित्यिक व्यक्तित्व, रचना संसार और उनकी सृजनात्मक दृष्टि पर विस्तार से चर्चा हुई।कार्यक्रम में देश-विदेश के साहित्यकारों, लेखकों और हिंदीप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वक्ता प्रो. अल्पना मिश्र दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। वे शैलेश मटियानी स्मृति कथा सम्मान, परिवेश सम्मान, राष्ट्रीय रचनाकार सम्मान, प्रेमचंद कथा सम्मान तथा वनमाली कथा सम्मान सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित हैं। उनकी प्रमुख कृतियों में अनायास, अल्पना के फूल, अँधियारे तलछट में चमका, अस्थि फूल, आश्चर्य फल, भीतर का वक्त, छावनी में बेघर, स्वप्नों में सराबोर के पंख, इस उम्र में आदि शामिल हैं। उनकी कहानियाँ और उपन्यास जीवन के विविध अनुभवों, सामाजिक यथार्थ तथा मानवीय संवेदनाओं को गहराई से अभिव्यक्त करते हैं। उनकी अनेक रचनाओं का विभिन्न भारतीय एवं विदेशी भाषाओं में अनुवाद भी हुआ है।

कार्यक्रम का आरंभ अल्पना मिश्र के स्वरचित कहानी ‘लड्डू बाबू मरने वाले हैं’ से हुआ,जिसका उन्होंने बहुत ही सुन्दर और प्रभावशाली कथा वाचन किया ,पात्रों का सजीव और मनोवैज्ञानिक चित्रण से श्रोताओं में अंत तक रोचकता बनी रही।

ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त (साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली महिला कवियित्री) और प्रसिद्ध साहित्यकार प्रो अनामिका समीक्षक के रूप में जुड़ी थीं। प्रो. अनामिका ने अपने आलोचनात्मक एवं साहित्यिक दृष्टिकोण से अल्पना मिश्रा की रचनाओं के विभिन्न पक्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने उनकी साहित्यिक संवेदना, कथ्य और रचनात्मक विशिष्टता को रेखांकित किया।

दूसरे समीक्षक के रूप में कई सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ कथाकार एवं उपन्यासकार विवेक मिश्रा ने भी उनके साहित्य की विशेषताओं और उसकी वैचारिक गहराई पर अपने विचार व्यक्त किए।

ऑस्ट्रेलिया की प्रसिद्ध लेखिका, संपादक एवं अनुवादक रेखा राजवंशी ने संवादक की भूमिका निभाते हुए अपने सार्थक प्रश्नों और आत्मीय बातचीत के माध्यम से प्रो. अल्पना मिश्रा की साहित्यिक यात्रा, लेखन के अनुभवों और रचनात्मक दृष्टि के अनेक पहलुओं को सामने रखा।

कार्यक्रम का प्रभावशाली और कुशल संचालन भाषाविद और लेखक आचार्य राजेश कुमार ने किया।

इस कार्यक्रम की संकल्पना एवं संयोजन ब्रिटेन की प्रसिद्ध साहित्यकार और वातायन की संस्थापक एवं वातायन की मुख्य संपादक दिव्या माथुर ने किया।

धन्यवाद ज्ञापन गृहस्वामिनी की संपादक अर्पणा संत सिंह ने प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी अतिथियों, समीक्षकों, संवादक, संचालक, आयोजकों और तकनीकी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे साहित्य संवाद न केवल रचनाकारों के विचारों और अनुभवों को व्यापक पाठक समुदाय तक पहुँचाते हैं, बल्कि हिंदी साहित्य में गंभीर विमर्श और संवाद की परंपरा को भी सुदृढ़ करते हैं।

श्रोताओं और साहित्यकारों की प्रतिक्रियाएँ

इस अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक आयोजन में ब्रिटेन से तितिक्षा शाह,शैली
,नीदरलैंड्स से डॉ. ऋतु शर्मा नन्नन तथा भारत से डॉ. जयशंकर यादव, डॉ. रश्मि वार्ष्णेय, रेखा गुप्ता, मनोरमा पंत,मुक्ति शर्मा,कोमल सिंह,डॉ. भारती सिंह,नर्मदा कुमारी,आशीष रंजन,सरिता कुमारी,नमिता स्वाई सहित अनेक साहित्यकार एवं साहित्यप्रेमी इस कार्यक्रम से जुड़े।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने प्रो. अल्पना मिश्रा की कहानी और उसके प्रभावशाली वाचन की विशेष सराहना की। कहानी में पुरुष मानसिकता के चित्रण, विश्वविद्यालय के छात्र जीवन के रोचक प्रसंगों, शोध के दौरान आने वाली चुनौतियों और पात्रों के सजीव नामों ने श्रोताओं को विशेष रूप से आकर्षित किया। कई प्रतिभागियों ने कहानी को रोचक, दमदार और प्रभावशाली बताया तथा उसकी प्रति उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया।
रेखा राजवंशी के प्रश्नों को सार्थक एवं गहन बताते हुए सराहना की गई। विवेक मिश्रा की सटीक समीक्षा और प्रो. अनामिका की विस्तृत साहित्यिक विवेचना को भी प्रतिभागियों ने विशेष रूप से सराहा। सभी ने आयोजन को सार्थक, सुंदर और ज्ञानवर्धक बताते हुए आयोजकों को बधाई दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वेबमास्टर शिवि श्रीवास्तव तथा तकनीकी सहयोगी डॉ. मोहन बहुगुणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

दीपावली के शुभ अवसर पर आयोजित इस साहित्यिक आयोजन का समापन सकारात्मकता, प्रेम, सद्भाव और सृजनशीलता के संदेश के साथ हुआ। सभी प्रतिभागियों ने कामना की कि साहित्य का प्रकाश समाज में संवेदना, विवेक और मानवीय मूल्यों को निरंतर आलोकित करता रहे।
इस प्रकार यह साहित्य संवाद एक प्रतिष्ठित रचनाकार के साहित्य को समझने के साथ-साथ विचारों, अनुभवों और संवेदनाओं के साझा आदान-प्रदान का सार्थक मंच सिद्ध हुआ। अगला साहित्य संवाद 21 नवंबर रात आठ बजे भारतीय समयानुसार आयोजित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »