डॉ. ईशा भारद्वाज ‘स्वयश्री’ की पुस्तक ‘Scrolling Zindagi’ का भव्य कवर रिलीज़

नई दिल्ली। साहित्य, कला, नृत्य एवं टेलीविजन जगत में अपनी बहुआयामी पहचान स्थापित कर रहीं डॉ. ईशा भारद्वाज ‘स्वयश्री’ , लेखिका, कवयित्री, नृत्यांगना, कथक कला पारंगत एवं टीवी पर्सनैलिटी की आगामी पुस्तक ‘Scrolling Zindagi A Collection of Short Stories’ का कवर रिलीज़ 18 नवंबर 2026 को प्रतिष्ठित त्रिवेणी कला संगम, मंडी हाउस, नई दिल्ली में आयोजित “कलाप्रसंग:नृत्य एवं संगीत उत्सव 2026” के द्वितीय संस्करण के दौरान गरिमामय वातावरण में किया गया।

देव प्रभा प्रकाशन के माध्यम से प्रकाशित होने जा रही इस पुस्तक के प्रकाशक आदरणीय डॉ. चेतन आनंद जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर ट्रू मीडिया के संस्थापक श्री ओम प्रकाश प्रजापति जी, आ॰अशोक जी , सुश्री पूर्णिमा भट्ट, सुप्रसिद्ध ज्योति जुल्का एवं डॉ. पूजा भारद्वाज की गरिमामयी उपस्थिति रही।
‘Scrolling Zindagi’ समकालीन जीवन, बदलते सामाजिक परिवेश, रिश्तों की संवेदनशीलता और नई पीढ़ी की सोच को अभिव्यक्त करता लघुकथाओं का संग्रह है। पुस्तक में आधुनिकता और भारतीय संस्कारों के समन्वय, प्रेम, आत्मसम्मान, आत्मस्वीकृति एवं पारिवारिक मूल्यों को रोचक और संवेदनशील अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। इससे पूर्व डॉ. ईशा की पुस्तक ‘मेरे मन की मैं’ भी पाठकों के बीच अपनी पहचान बना चुकी है।
इस विशेष अवसर पर उनके दोनों पुत्रों की उपस्थिति ने समारोह को पारिवारिक आत्मीयता से भर दिया।
भारतीय शास्त्रीय एवं लोक कलाओं का भव्य संगम ‘KALAPRASANG – Dance & Music Festival 2026’ का आयोजन एवं निर्देशन युवा नृत्य कलाकार, कोरियोग्राफर एवं गुरु श्री वैभव कुमार द्वारा किया गया। वर्ष 2025 में प्रारंभ हुआ यह महोत्सव भारतीय शास्त्रीय नृत्य, लोक कलाओं एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने के साथ स्वर्गीय गुरु श्री राजनिकांत मोहंती (चुन्नू भाई) की स्मृति को समर्पित है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में सुश्री श्रुति सिन्हा एवं डॉ. जे. माहेश्वरी उपस्थित रहीं। प्रख्यात ओडिसी गुरु श्री संतोष कुमार मोहंती को गुरु सम्मान तथा कथक नर्तक श्री सागर विश्वकर्मा को युवा कलाकार सम्मान प्रदान किया गया।
महोत्सव में ओडिसी की ‘शिव तांडव मंगलाचरण’, श्री वैभव कुमार की ‘कलावती पल्लवी’, ‘स्थायी नृत्य’, श्री सागर विश्वकर्मा की कथक प्रस्तुति, ‘देवी गंगा’ एवं ‘गोविंद दामोदराष्टकम’ जैसी मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ हरियाणवी लोक नृत्य ने भी दर्शकों को आकर्षित किया। कार्यक्रम में कलाकारों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों का सम्मान भी किया गया।
इस प्रकार यह समारोह साहित्य, संगीत, नृत्य और भारतीय सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम बना, जिसमें डॉ. ईशा भारद्वाज ‘स्वयश्री’ की पुस्तक ‘Scrolling Zindagi’ का कवर रिलीज़ एक विशेष साहित्यिक आकर्षण के रूप में सामने आया।
