
जापान के ओसाका विश्वविद्यालय में विश्व रंग अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड–2025 का पोस्टर हुआ लोकार्पित
पद्मश्री से सम्मानित हिंदी के प्रसिद्ध विद्वान श्री तोमिओ मिज़ोकामि, हिंदी प्राध्यापक प्रो. वेद प्रकाश सिंह तथा प्रोफेसर हिस्साओ मात्सु किजोनो ने जापान के ओसाका विश्वविद्यालय में विश्व रंग अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड–2025 का पोस्टर लोकार्पित किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ओसाका विश्वविद्यालय, जापान के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक उपस्थिति दर्ज कराई।