राष्ट्रीय साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. माधव कौशिक को दोस्तोएवस्की स्टार अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह रशिया का सबसे बड़ा लिटरेरी अवॉर्ड माना जाता है। यह सम्मान डॉ. कौशिक को रशियन लिटरेचर और कल्चर को प्रमोट करने के लिए दिया गया है। यह अवॉर्ड दिल्ली में रूसी विज्ञान व संस्कृति केंद्र में 6 जून को दिया जाएगा। यह अवॉर्ड उन्हें दिया जाता है जो रूसी साहित्यकार फ्योदोर दॉस्तोएव्सकी की साहित्यिक विरासत को वैश्विक स्तर पर प्रमोट करने में मदद करते हैं।

डॉ. कौशिक हिंदी साहित्यकारहैं। इनकी 52 से अधिक किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें गजल, कविताएं, बाल साहित्य और आलोचना आदि शामिल हैं। इनके कुछ काव्य-संग्रहों और कहानियों को रूसी, उर्दू, पंजाबी और संस्कृत में अनुदित किया गया है। इन्होंने साउथ अफ्रीका, यूएई, मैक्सिको, जर्मनी और रशिया में भारतीय साहित्य का प्रतिनिधित्व किया गया है। फ्योदोर दोस्तोयेव्स्की का जन्म 1821 में मास्को, रूस में हुआ था। यह एक रूसी उपन्यासकार और लघु-कथा लेखक थे। फ्योदोर दोस्तोयेव्स्की विश्व के महानतम साहित्यकारों में से एक हैं।

One thought on “डॉ. माधव कौशिक को दिया जाएगा रशिया का सबसे बड़ा दोस्तोएवस्की स्टार अवॉर्ड – (समाचार)”
  1. बानू मुश्ताक, उनकी अनुवादिका तथा डॉ. माधव कौशिक को पुरस्कृत होने पर ढेरों बधाइयाँ!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »