
डॉ. दीप्ति अग्रवाल
डॉ दीप्ति अग्रवाल का जन्म नारनौल (हरियाणा) में हुआ। उनकी शिक्षा-दीक्षा हरियाणा और दिल्ली में हुई। उन्होंने इंग्लिश, हिंदी, अनुवाद और समाज कार्य में स्नातकोत्तर की उपाधियां प्राप्त की।
उनका शोध ‘भारतीय डायस्पोरा: विभिन्न अनुबंधित श्रमिक देश, भारतीय संस्कृति और हिंदी साहित्य लेखन (मारीशस, गयाना, त्रिनिदाद-टोबेगो, दक्षिण अफ्रीका, सूरीनाम, और फीजी, के सन्दर्भ में’) दिल्ली विश्वविद्यालय से है।
अपने शोध के लिए वे लंदन, सूरीनाम, गयाना, त्रिनिदाद मॉरीशस आदि देशों की यात्रा कर चुकी है। उनके गिरमिट साहित्य पर यूजीसी के शोध जर्नल में तीस से भी अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं।
गिरमिटियों और रामचरितमानस पर लिखी उनकी कविताओं और उन पर बनी पेंटिंग की IIC और ICCR और नेपाल, आगरा, लखनऊ, त्रिनिदाद और टोबैगो विश्वविद्यालय आदि की कला दीर्घा में प्रदर्शनी भी लगा चुकी हैं और विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संमेलेनों में प्रतिभागिता कर चुकी हैं।
वे दिल्ली विश्वविद्यालय में अथिति अध्यापक के तौर पर हिन्दी विषय का अध्यापन कर रही हैं।
संपर्क सूत्र- ई -127, फेज-1,अशोक विहार, दिल्ली
दूरभाष- 9818521188
ई मेल- deeptiaggarwalmail@gmail.com