

अनीता वर्मा
***
पक्का वादा
पक्का वादा
हम करते हैं पक्का वादा
नहीं खायेंगे मीठा ज़्यादा
फल सब्ज़ियाँ ताक़त वाली
लाती हैं चेहरे पर लाली
दादू मुझको आम खिलाते
पापा मीठे फल हैं लाते
मुझको मेरी मम्मी बताती
दादी भी मुझको समझाती
पिज़्ज़ा बर्गर केक पेस्ट्री
पेट में गुड़गुड़ ख़ूब मचाते
मटर पनीर रायता रोटी
ताक़त सबकी ख़ूब बढ़ाते
मेरी बात मान लो सारे
बुद्धिमान बनों तुम प्यारे
छोड़ कर पिज़्ज़ा बर्गर केक
खाना शुरू करो तुम सेब
*****
