भोपाल की फाग उत्सव संगोष्ठी में वैश्विक हिंदी परिवार का समागम

भोपाल स्थित दुष्यंत कुमार पांडुलिपि संग्रहालय में स्टेट बैंक साहित्य कला परिषद के सहयोग से होली की पूर्व संध्या को फाग उत्सव संगोष्ठी का आयोजन हिंदी राइटर्स गिल्ड कनाडा की अध्यक्ष डॉ शैलजा सक्सेना के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ ।वातायन यू. के.की अध्यक्ष दिव्या माथुर जी , वैश्विक हिंदी परिवार के अध्यक्ष श्री अनिल जोशी तथा रविंद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय के प्रवासी भारतीय शोध केंद्र के सलाहकार डॉ जवाहर कर्णावट विशिष्ट अतिथि थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध गीतकार तथा अंतरा के संपादक श्री नरेंद्र दीपक ने की। प्रारंभ में संग्रहालय की सचिव करुणा राजुरकर ने स्वागत वक्तव्य दिया। इस अवसर पर भोपाल के बीस से अधिक रचनाकारों ने गीत, गजल, दोहे आदि प्रस्तुत कर श्रोताओं को आनंदित कर दिया । कार्यक्रम का प्रभावी संचालन सुश्री विशाखा राजुरकर ने किया। स्टेट बैंक साहित्य कला परिषद के अध्यक्ष श्री गोकुल सोनी तथा संयोजक श्री सुरेश पटवा ने भी संबोधित किया।

