रवीन्द्र नाथ टैगोर जयंती कार्यक्रम सम्पन्न

प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के द्वारा रवीन्द्र नाथ टैगोर जयंती का भव्य आयोजन-डॉ रीमा सिन्हा (ब्यूरो हेड कंट्री ऑफ़ इंडिया ) लखनऊ :उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान में प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी एवं देशभक्त सम्मान का भव्य आयोजन रखा गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री पी के श्रीवास्तव(मानसिक रोग विशेषज्ञ,अधीक्षक बलरामपुर अस्पताल ) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं माँ शारदे को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सी एम सिंह निदेशक लोहिया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्म श्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह ने की और विशिष्ट अतिथि केजीएमयू दंत विभाग के एच ओ डी डॉ. पूरन चंद, संयुक्ता भाटिया,डॉ. अमिता दुबे, फरहा रिज़वी व अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा यह एक ऐसा आयोजन था जिसमें न सिर्फ़ पत्रकार अपितु साहित्यकार, समाजसेवी, डॉक्टर एवं समाज के विभिन्न क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले लोग एक छत के नीचे एकत्रित थे एवं सभी ने अपने शब्द सुमन से रविंद्र नाथ टैगोर को याद किया। देश-विदेश से आये करीब 150 लोगों से अधिक का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाले साहित्यकारों के नाम -गीता सक्सेना, संध्या श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव, मिठु रॉय, सुरभि सिंह, डॉ विभा प्रकाश, उपमा आर्य सहर, प्रो. दीनबंधु आर्य, उमा लखनवी, तारिका सिंह, संदीपिका दीक्षित,प्रतिभा श्रीवास्तव, प्रतिभा सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, दीपिका, डॉ. हिमांशु सक्सेना अर्श लखनवी,प्रो. डॉ. जहां आरा, वीना उदय सिंह,डॉ. राधा बिष्ट, रजनी कुमारी, सरोज बाला सोनी, रश्मि सिंह, मधु अग्रवाल आदि रहे। साहित्यकारों के अतिरिक्त समाजसेवियों एवं पत्रकारिता जगत में अपने नाम का परचम फहरा रहे पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर नेपाल से आयी समाजसेविका सुषमा शर्मा भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब अज़ीज़ सिद्दीक़ी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रीमा सिन्हा ने उपस्थित सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इस आयोजन को एक प्रेरणादायक एवं समाज को सकारात्मक संदेश देने वाला बताया। यह संस्था न सिर्फ़ पत्रकारों के हित के लिए काम करती है बल्कि समाज के सभी क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों के लिए इस प्रकार के विशेष आयोजन करवाकर उनका मनोबल तो बढ़ाती ही है, साथ ही साथ प्रत्येक ख़ास मौके पर गणमान्य व्यक्तियों की स्मृति में आयोजन करवाकर हमारी सभ्यता -संस्कृति एवं इतिहास को भी जागृत करती है। श्री सिद्दीक़ी जी के नेतृत्व में यह संस्था कई वर्षों से निरंतर कार्यरत है एवं सभी के हित में कार्य करती आ रही है।

रिपोर्ट :— रीमा सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »