डॉ. संदीप अवस्थी को ओरछा में ‘श्री राम पदक’ से सम्मानित

देश भर में अपने मौलिक विचारों और लेखन से अजमेर का नाम निरंतर ऊंचा कर रहे डॉ संदीप अवस्थी को एक और विशेष सम्मान मिला। अवसर था श्री राम राजा के प्रमुख स्थल ओरछा में आयोजित पांच दिवसीय श्री राम महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का। इसके मुख्य संयोजक सुसिद्ध अभिनेता और बुंदेल खंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष राजा बुंदेला और सह संयोजक डॉ राजेश श्रीवास्तव ,भोपाल ने डॉ संदीप अवस्थी को जन जन के राम ,अंतरराष्ट्रीय सेमिनार की अध्यक्षता हेतु आमंत्रित किया। इस सेमिनार में देश विदेश के प्रोफेसर,राम सेवी,शोधार्थी के साथ नीदरलैंड से ऋतु नन्नन पांडेय, लन्दन से आचार्य ज्योति प्रकाश दुबे और दुबई से डॉ आरती लोकेश ने श्री राम जी की वैश्विक महिमा बताई। यह जानकारी भी आई कि इन देशों में श्री राम लीला भी होती है। कुछ जगह एक दिन की तो कुछ जगह तीन दिन की।
