“एक शाम : वियतनाम के नाम” – कवि सम्मेलन

दिनांक 19.05.2026 को अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति के तत्वावधान में “एक शाम: वियतनाम के नाम” शीर्षक के अंतर्गत इस कवि सम्मेलन की द्वितीय कड़ी का भव्य आयोजन इंडिया नेटबुक्स के चेयरपर्सन डॉ संजीव कुमार के निवास स्थान नोएडा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता का निर्वहन स्वयं डॉ संजीव कुमार द्वारा किया गया। संचालन का दायित्व प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव के सशक्त हाथों में में रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सविता चडढा, वरिष्ठ गज़लकार विनय कुमार, सुप्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ एवं साहित्यकार डॉ प्रकाश उपाध्याय, प्रख्यात गीतकार एवं वरिष्ठ साहित्यकार विजय प्रशांत तथा सुविख्यात भजन साम्राज्ञी मधु मिश्रा ने क्रमबद्ध तरीके से संचालक सुरेश नीरव ने अपनी-अपनी श्रेष्ठतम रचनाओं के काव्यपाठ हेतु आमंत्रित किया गया। हिन्दी साहित्य जगत की विभिन्न विधाओं के इन सभी प्रतिष्ठित हस्ताक्षरों ने अपने क्रम पर अपनी श्रेष्ठतम रचनाओं के काव्यपाठ द्वारा इस कवि सम्मेलन को आनंद की पराकाष्ठा तक पहुंचाते हुए जहां एक ओर, आनलाइन माध्यम से जुड़े देश-विदेश के सैकड़ों श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते हुए 1600 टीका-टिप्पणियों एवं लाइक्स के साथ दात देते हुए वाह-वाही के उदघोषों से वातावरण को गुंजायमान करने पर विवश कर दिया।

वहीं दूसरी ओर, श्रोता-दीर्घा में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित इंडिया नेटबुक्स की सीईओ डॉ मनोरमा एवं आकाशवाणी दूरदर्शन कलाकार, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी, अधिवक्ता एवं लेखक कुमार सुबोध ने सभी हस्ताक्षरों की प्रस्तुतियों पर प्रशंसनीय उदगारों सहित वाह-वाही के उदघोषों के साथ गड़गड़ाती करतल-ध्वनि से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। यह भव्य कार्यक्रम अपनी प्रतिदिन की निर्धारित समय सीमा एक घंटे के मध्य संपूर्ण हुआ, जिसमें समापन हेतु धन्यवाद और आभार की औपचारिकता की महत्ता का निर्वहन डॉ मनोरमा के मुखारविंद से कृतज्ञता व्यक्त करते हुए परिपूर्ण की गई।
रिपोर्ट :— कुमार सुबोध
