“स्नेहिल आत्मीय मिलन कार्यक्रम सम्पन्न”

दिनांक 24 मई 2026 “स्नेहिल आत्मीय मिलन कार्यक्रम” आयोजित हुआ , यह अत्यंत आत्मीय, सौहार्दपूर्ण एवं यादगार रहा। सभी वरिष्ठ लेखक, कवि एवं कवयित्रियों की गरिमामयी उपस्थिति से वातावरण संगीत और अपनत्व से सराबोर हो उठा। सभी ने आपस में खुलकर संवाद किया, दिल की बातें साझा कीं, पुराने संस्मरणों को याद किया तथा मधुर गीतों की स्वर लहरियों ने समूचे वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। सटारेक्स वीश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति, नई शिक्षा नीति, भारतीय शिक्षण मण्डल, रंगमंच समूहों तथा अनेक सामाजिक संस्थाओं एवं ‘शाकुंतलम ‘ के मार्गदर्शक, उच्च शिक्षा प्रशासन के क्षेत्र में दीर्घ एवं समृद्ध अनुभवी डॉ. अशोक दिवाकर ने जनजाति समुदाय, मतांतरण तथा अन्य अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
साहित्य, समाज सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता निभा रहीं आ. लाडो बहिनजी, वरिष्ठ लेखक आ. राजपाल यादव जी, साहित्य साधना में सक्रिय कवि एवं गीतकार सुनिल शर्मा एवं अपनी सुरीली आवाज़ से सभी को मंत्रमुग्ध करने वाली अँजली श्रीवास्तव जी ने सुंदर गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम में अन्य विद्वान एवं सम्मानित अतिथियों में वरिष्ठ लेखिका व हिमांगी की संपादिका डॉ. सुनीति, गुरुग्राम की कोकिल कंठी वीणा अग्रवाल, वरिष्ठ लेखक अनिल श्रीवास्तव, संवेदनशील कवि, लेखक एवं गौसेवा हेतु समर्पित नरेंद्र गौड़, अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़ीं वरिष्ठ लेखिका शकुन मित्तल, वरिष्ठ लेखिका आभा कुश्रेष्ठ, अत्यंत सौम्य एवं प्रतिभाशाली,साथ ही सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय मुक्ता मिश्रा तथा वरिष्ठ लेखिका सुनीता शर्मा उपस्थित रहे। अंत में जलपान के साथ कार्यक्रम अत्यंत आत्मीय वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा सभी की स्नेहिल उपस्थिति, अपनत्व मन में मधुर स्मृतियाँ छोड़ गई।
रिपोर्ट :— डॉ. नलिनी भार्गव
