‘चरोतर ज्ञान सभा’ का आयोजन, शिक्षा और ज्ञान के विविध आयामों पर हुआ सार्थक संवाद


वल्लभ विद्यानगर। सरदार पटेल विश्वविद्यालय, वल्लभ विद्यानगर एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में ‘चरोतर ज्ञान सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े विद्वानों, आचार्यों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के मंच पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पटेल, प्रो. भालचन्द्र, प्रो. हिरालाल, प्रबंधन के राष्ट्रीय संयोजक प्रो. जयेंद्र सिंह, पूज्य संत मोरारिदास जी तथा प्रांत सहसंयोजक डॉ. वशिष्ठ धर सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रतिभागी आचार्यों एवं छात्र समुदाय की सक्रिय भागीदारी रही। ‘चरोतर ज्ञान सभा’ के माध्यम से भारतीय शिक्षा व्यवस्था, ज्ञान परंपरा और समकालीन शिक्षा के विभिन्न पक्षों पर विचार-विमर्श किया गया। विद्वानों ने शिक्षा को समाज और राष्ट्र के विकास का आधार बताते हुए भारतीय मूल्यों एवं ज्ञान परंपरा को वर्तमान शिक्षा प्रणाली से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में उपस्थित आचार्यों और विद्यार्थियों ने भी ज्ञान-विमर्श में सहभागिता करते हुए अपने विचार साझा किए। आयोजन ने शिक्षा और भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विरासत से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
