हिंदी दिवस के विशेष आयोजन में वैश्विक हिंदी परिवार उत्तरी अमेरिका का साहित्यिक समारोह

Suchna (11)

हिंदी राइटर्स गिल्ड कनाडा, झिलमिल यूएसए एवं वैश्विक हिंदी परिवार उत्तरी अमेरिका के संयुक्त तत्वावधान में 14 सितंबर 2026 को हिंदी दिवस के विशेष आयोजन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम जूम मंच पर टोरंटो समयानुसार रात्रि 7:30 से 10 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में डॉ. हरीश नवल मुख्य अतिथि तथा डॉ. वेद ‘व्यथित’ (भारत) आमंत्रित कवि के रूप में उपस्थित रहेंगे। शशि पाठक, अनूप भार्गव, डॉ. आशा नवल, विनिता तिवारी सहित अनेक साहित्यकार एवं हिंदीसेवी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। डॉ. शैलजा सक्सेना स्वागत, कृष्णा वर्मा संचालन तथा आशा वर्मन संयोजन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »