सैन फ्रांसिस्को में हिंदी दिवस 2026 : हिंदी की समृद्धि और सांस्कृतिक विरासत का भव्य उत्सव

Report (61)

हिंदी दिवस 2026 के अवसर पर, भारत के महावाणिज्यिक दूतावास, सैन फ्रांसिस्को ने उत्तर प्रदेश मण्डल ऑफ अमेरिका (UPMA) के सहयोग से एक सुंदर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें हिंदी भाषा की समृद्धि, जीवंतता और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाया गया।
साइबेरिया के प्रवासी भारतीय समुदाय के लगभग 300 सदस्यों, बच्चों और 15 से अधिक संगठनों की सहभागिता ने इस आयोजन को विशेष बनाया। उ०प्र० महावाणिज्यदूत श्री राकेश अदलखा ने 21वीं सदी में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित विविध क्षेत्रों में हिंदी के निरंतर प्रयोग और विस्तार की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए।
हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
कविता, संगीत और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी इस शाम ने हिंदी को अनेक सुंदर रूपों में जीवंत कर दिया।

रिपोर्ट : फेसबुक साभार से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »