डॉ. प्रवीण शुक्ल के 55वें जन्मदिन पर पुस्तक लोकार्पण एवं अभिनंदन समारोह

डायमंड बुक्स एवं साहित्यिक संस्था ‘सोच’ के संयुक्त तत्वावधान में 12 नवंबर 2026, गुरुवार को प्रातः 11 बजे नई दिल्ली के स्पीकर हॉल, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, रफी मार्ग में सुप्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार डॉ. प्रवीण शुक्ल के 55वें जन्मदिन के अवसर पर पुस्तक लोकार्पण एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उनकी पुस्तक ‘जीवन के दो छोर’ का लोकार्पण किया जाएगा।
