
अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति व्याख्यान माला का शुभारंभ
लेखक गांव में अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति व्याख्यान माला का शुभारंभ भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की शताब्दी जयंती के अवसर पर किया गया। यह व्याख्यान माला उनके विचारों, आदर्शों और साहित्यिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का एक माध्यम बनेगी।


अटल बिहारी वाजपेयी व्याख्यान माला की शुरुआत पद्म भूषण श्री रजत शर्मा जी (अध्यक्ष एवं प्रधान संपादक इंडिया टीवी) के द्वारा किया गया। वे मुख्य वक्ता भी रहे। उन्होंने अटल जी के व्यक्तित्व, विचारों और साहित्यिक योगदान को याद करते हुए उनकी दृष्टि को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने पर जोर दिया।



कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करने के लिए माननीय श्री शिव प्रताप शुक्ल जी (राज्यपाल हिमाचल प्रदेश); माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी (मुख्यमंत्री, उत्तराखंड), डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ (पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड; पूर्व शिक्षा मंत्री, भारत सरकार एवं लेखक गांव के संरक्षक) श्री असीम कोहली जी (सीईओ फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया) वैश्विक हिन्दी परिवार के अध्यक्ष अनिल जोशी ने अपनी उपस्थिति से इसे विशेष बनाया।


– अनीता वर्मा