
कोलंबो (श्रीलंका) में विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी सम्मेलन का आयोजन
कोलंबो (श्रीलंका) में विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र, भारतीय दूतावास, विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रथम भारत -श्रीलंका हिंदी सम्मेलन के प्रथम सत्र में रबींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति तथा विश्वरंग के निदेशक श्री संतोष चौबे ने ‘श्रीलंका में हिंदी साहित्य और अनुवाद’ पर प्रभावी वक्तव्य दिया।




द्वितीय सत्र में अंतरराष्ट्रीय हिंदी केंद्र के निदेशक डॉ जवाहर कर्णावट में ‘श्रीलंका में हिंदी शिक्षण’ सत्र में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विशिष्ट रूप से उपस्थित श्रीलंका के उच्च शिक्षा उप मंत्री डॉ मधुर सेनेविरत्न तथा श्रीलंका में भारत के राजदूत श्री संतोष झा से भेंट कर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विश्व रंग और हिंदी ओलंपियाड की विस्तार से जानकारी दी। इस सम्मेलन में श्रीलंका के विश्वविद्यालयों, विभिन्न संस्थाओं तथा हिंदी विद्यालयों के 300 से अधिक प्राध्यापक, शिक्षक, शोधार्थी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस सफल आयोजन के लिए विवेकानंद केंद्र श्रीलंका के निदेशक डॉ अंकुरण दत्ता और हिंदी संस्थान, श्रीलंका की निदेशक श्रीमती अतिला कोतलावल को हार्दिक बधाई।