अजेय जुगरान
पेशे से वकील और शौक से कवि-लेखक। पहली किताब, *अंतरंग सतरंग*, सत्तर हिंदी कविताओं का संग्रह, दिसंबर 2021 में प्रकाशित हुई और दूसरी, *द ब्रिज ऑन द रिवर सॉन्ग एंड अदर स्टोरीज़ फ्रॉम गढ़वाल*, 23 अंग्रेजी लघु कहानियों का संग्रह, नवंबर 2023 में प्रकाशित हुई।
आपकी कविताएं और लघु कथाएँ अब नई धारा, स्टोरी जैम, कुछ किस्से कुछ कहानियाँ, कथा कथन, आज सुनिए, आकाशवाणी और वी4यू रेडियो जैसे मीडिया चैनलों और लंदन से प्रकाशित भारतीय उच्चायोग की हिंदी पत्रिका, ट्रिब्यून, अमर उजाला, अलकनंदा (दिल्ली से प्रकाशित हो रही पचास साल पुरानी पत्रिका), कौथिग (उत्तराखंड एसोसिएटेड ऑफ नॉर्थ अमेरिका की एक ऑनलाइन फ्लिप पत्रिका) और गढ़वाल पोस्ट जैसे प्रिंट मीडिया में भी आ रही हैं।
अर्बन फ्रिंज ग्रुप, दिल्ली द्वारा प्रस्तावित बहुभाषी कविता संकलन की क्यूरेटोरियल टीम के सदस्य। “पहाड़ी” अंग्रेजी लघु कहानी लेखन प्रतियोगिता 2023 – 24 – 25 के लिए जूरी सदस्य। अनुवादक और सामग्री विशेषज्ञ के रूप में राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान की कुछ प्रमुख पहलों पर काम कर चुके।
