डॉ. लक्ष्मी शंकर वाजपेयी की पुस्तक : कवि के मन से ” का विमोचन

वरिष्ठ साहित्यकार,गीतकार व ग़ज़लकार श्री लक्ष्मीशंकर बाजपेई के कविता संग्रह ‘कवि के मन से’ के विमोचन के अवसर पर, दिल्ली में स्थित साहित्य अकादमी के सभागार में कई साहित्यिक मित्रों से मिलना हुआ। कार्यकम का आयोजन कल 30 अप्रैल 2026 को ‘किआन फाउंडेशन’ की ओर से किया गया था।पुस्तक का प्रकाशन इंडिया नेट बुक्स ने किया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सुश्री ममता कलिया ने की। वरिष्ठ नाटककार, अप्रातिम कवि, बाल साहित्यकार व यात्रा संस्मरण लेखक श्री प्रताप सहगल, वरिष्ठ गीतकार डा.बाल स्वरूप राही,कवि व आलोचक डा.ओमनिश्छल, विभिन्न विषयों पर 200 से अधिक पुस्तक लिखने वाले वरिष्ठ कवि,कानूनविद व प्रकाशक डा.संजीव कुमार के विचार भी इस अवसर पर सुनने को मिले।
कार्यक्रम का संचालन, बड़े ही रोचक अंदाज में चर्चित शायर डा.रहमान मुसव्विर ने किया।
इस अवसर पर, बाजपेई जी की कुछ चर्चित कविताओं का पाठ, उनके कई कवि व साहित्यिक मित्रों ने किया। यह लक्ष्मी शंकर बाजपेई जी के चुंबकीय व्यक्तित्व का ही कमाल था कि लगभग तीन घंटे तक चले कार्यक्रम के दौरान,पूरा सभागार खचा खच्च भरा हुआ था।
रिपोर्ट :– विनोद पाराशर
