ऋषिकेश मिश्र

नाम: डॉ॰ ऋषिकेश मिश्र

जन्म व जन्म स्थान: 30 जनवरी 1978; ग्राम – शहाबपुर, पोस्ट – परियत, जिला – जौनपुर, उत्तर प्रदेश – 222162

शिक्षा: इलाहाबाद विश्वविद्यालय से दर्शन शास्त्र तथा प्राचीन इतिहास, कला एवं संस्कृति में स्नातक करने के उपरांत मुंबई विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर(हिंदी); जनसंचार एवं पत्रकारिता (हिंदी) में स्नातकोत्तर डिप्लोमा; बी॰एड॰; पीएच॰डी॰ (हिंदी) तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की परीक्षा ‘नेट’ (हिंदी) उत्तीर्ण।

कार्यक्षेत्र: लंबे अरसे तक अनेक पत्र-पत्रिकाओं में संपादन का अनुभव; महात्मा गांधी द्वारा 1942 में स्थापित ‘हिंदुस्तानी प्रचार सभा’, मुंबई में मानद निदेशक के रूप में कार्य। विगत 20 वर्षों से स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर अध्यापन एवं लेखन।

प्रकाशन: रामकाव्य परंपरा: भक्ति, दर्शन एवं अनछुए संदर्भ; अक्कलकोट निवासी श्री स्वामी समर्थ के जीवन-चरित्र का मराठी से हिंदी अनुवाद; विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में कविता, कहानी, व्यंग्य, आलेख तथा साक्षात्कार प्रकाशित। अनेक पुस्तकों एवं प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में शोध-आलेख प्रकाशित। साहित्य की विभिन्न विधाओं पर पुस्तकें प्रकाशनाधीन।

अन्य गतिविधियाँ: मुंबई एवं गोवा के आकाशवाणी केंद्र से अनेक वार्ताएँ प्रसारित; अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों, कार्यशालाओं और भाषिक तथा साहित्यिक सम्मेलनों का आयोजन। सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में रुचि। 60 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में प्रपत्र प्रस्तुति तथा कवि सम्मेलनों में काव्य-पाठ।

संप्रति हिंदी विभाग, तोक्यो विदेशी अध्ययन विश्वविद्यालय, तोक्यो, जापान में अध्यापन।

संपर्क:

डॉ. ऋषिकेश मिश्र

विजिटिंग प्रोफ़ेसर, हिंदी विभाग

तोक्यो विदेशी अध्ययन विश्वविद्यालय

3-11-1, असाही-चो, फ़ुचु-शी, तोक्यो – 183-8534, जापान।

सचल ध्वनि: 932 3282 667

ई-मेल: dr.rishikeshmishra1@gmail.com

निवास (भारत):

डॉ. ऋषिकेश मिश्र

104/ए-विंग, स्वस्तिक रेसिडेंसी, राम नगरी,

संत निरंकारी सत्संग भवन के समीप, पिसवली

श्रीमलंग रोड, कल्याण (पूर्व), ठाणे, महाराष्ट्र-421306 

सचल ध्वनि: 932 3282 667

ई-मेल: dr.rishikeshmishra1@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »