
योग व संगीत जीवन की ऊर्जा है : स्पर्श हिमालय महोत्सव के दूसरे दिन का पहला सत्र
दूसरा दिन: 26 अक्टूबर
विषय- योग व संगीत
योग व संगीत जीवन की ऊर्जा है : आचार्य बालकृष्ण , पतंजलि

स्वास्थ्य में योग, आयुर्वेद और संगीत की भूमिका विषय पर कार्यक्रम आरंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि: आचार्य बालकृष्ण जी, कुलपति, पतंजलि विश्वविद्यालय, विशिष्ट अतिथि: अध्यक्ष: मुख्य वक्ता: वक्ता: डॉ. अश्विनी काम्बोज, प्रोफेसर अरुण कुमार त्रिपाठी, कुलपति, उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय, डॉ. अनंत विजय, डॉ. लक्ष्मी नारायण जोशी, श्री राजेश नैथानी, डॉ. विजय कुमार भट्ट निदेशक: श्रीमती शक्ति मनोचा रहे।

पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा योग प्रदर्शन किया गया। पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा ही संगीत के साथ योग प्रदर्शन किया गया।

हिमालयन विश्वविद्यालय और हिमालयन आयुर्वेदिक पीजी मेडिकल कॉलेज का स्पर्श विद्यार्थियों द्वारा संगीत के साथ योग की शानदार प्रस्तुति की गई।

आचार्य बालकृष्ण जी ने कहा कि लेखक ग्राम के महत्व को दुनिया समझेगी। यह समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में वर्षों योग से जुड़ी दिल्ली से योग की खंड प्रभारी सरोज शर्मा जी ने अतिथियों का स्वागत किया। केन्द्रीय हिन्दी संस्थान की वीना शर्मा जी व पूर्व उपाध्यक्ष अनिल जोगी जी, कथक नृत्यांगना नीलम वर्मा व उनके साथ कवयित्री अनीता वर्मा ने, डॉ विवेक दिल्ली विश्वविद्यालय व वैश्विक हिन्दी परिवार से विनयशील चतुर्वेदी जी ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज की।


अनीता वर्मा