अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में ‘पंजाबी कविता वाचन’ कार्यक्रम सम्पन्न

केंद्रीय हिंदी संस्थान, दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा और भारतीय भाषा मंच के तत्वावधान में वैश्विक हिंदी परिवार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन पंजाबी कविता वाचन कार्यक्रम करवाया गया l प्रतियोगिता के राष्ट्रीय संयोजक श्री अनिल जोशी, डॉ अनीता वर्मा और प्रांत संयोजक डॉ किरण खन्ना, डॉ पूनम सपरा के निर्देशन में आयोजित इस पंजाबी कविता वाचन प्रतियोगिता में पूरे पंजाब में से 16 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने सहभागिता और प्रतिभागिता की l आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, कम्प्यूटर सभी विषयों के विद्यार्थियों किरणदीप, अरमान, महक दीप, प्रीत, सुमित, काजल, जिया ,राजवन्त, नीतू , सुखन, अर्शदीप ,स्नेहा, वंशिका , प्रमोद, रुपिंदर, प्रगट सिंह, गगनदीप , जन्नत, परमजीत, अनुप्रीत, अंजली ,प्रिया इत्यादि ने उत्साह से स्वरचित पंजाबी कविता और प्रतिष्ठित पंजाबी कवियों की कविताएँ भावपूर्ण बोल कर भाग लिया और पुरस्कार जीते l इन कविताओं के माध्यम से युवा कवियों ने समाज को नशा मुक्त बनाने, युद्धों के विरुद्ध, भ्रष्टाचार और भाई भतीजा वाद के विरुद्ध। विदेश पलायन कर रही प्रतिभाओं को रोकने के लिए देश में रोजगार के अवसर पैदा करने के पक्ष में, तकनीकी प्रगति को सुदृढ़ करने के पक्ष में, सभी भारतीय भाषाओं को विशेषत अपनी मातृभाषा और अपनी संस्कृति को सशक्त रूप से अपनाने के पक्ष में कविताएँ पढ़ी l वृद्ध विमर्श, नारी विमर्श, भी कविताओं के संपुष्ट विषय रहे l बटाला कॉलेज से प्रतिष्ठित विदुषी डॉ लक्की शर्मा, और ए.एस. संस्थान के डायरेक्टर और ए.एस. कॉलेज लुधियाना के डॉ हरजीत सिंह जी ने निर्णायक की कठिन भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सार्थक बनाया l कार्यक्रम के आभासी संयोजन में सुश्री नर्मदा, श्री मनोज कुमार, डॉ. उमेश प्रजापति और डॉ. मनीश कुमार जी का बेहद सक्रिय योगदान रहा l सभी प्रतिभागियों को और विजेताओं को आयोजन मण्डल की तरफ़ से ई-प्रमाणपत्र भी दिए गए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »