
लिस्बन विश्वविद्यालय, पुर्तगाल में ‘विश्व रंग अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलम्पियाड-2025 का पोस्टर हुआ लोकार्पित
लिस्बन विश्वविद्यालय, पुर्तगाल में विश्व हिंदी दिवस समारोह के अवसर पर विश्व रंग अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलम्पियाड-2025 के पोस्टर का लोकार्पण माननीय भारतीय राजदूत, श्री पुनीत रॉय कुण्डल, उप-संकायाध्यक्ष प्रो फ़िलिपा कोश्ता, अध्यक्ष एशियन अध्ययन प्रो अंतोनियू बरेंतु और भारतीय अध्ययन केंद्र, पुर्तगाल के अध्यक्ष प्रो. शिव कुमार सिंह के कर-कमलों द्वारा किया गया।
इस समारोह को सफल बनाने में लिस्बन विश्वविद्यालय, कला-संकाय के हिंदी के विद्यार्थियों, भारतीय और पुर्तगाली मूल के कलाकारों, एशियाई अध्ययन के छात्रों, Associação Casa-da-Índia, Rabindranath Tagore University के साथ लिस्बन स्थित भारतीय दूतावास और लिस्बन विश्वविद्यालय, कला- संकाय के भारतीय अध्ययन केंद्र की रचनात्मक भागीदारी रही।
समारोह का सफल संयोजन भारतीय अध्ययन केंद्र, पुर्तगाल के अध्यक्ष प्रो. शिव कुमार सिंह द्वारा किया गया।
