ब्रजेंद्र कुमार भगत ‘मधुकर’

राष्ट्रकवि (मॉरीशस)

हिंदी, भोजपुरी, फ्रेंच एवं अंग्रेज़ी भाषाओं पर समान अधिकार रखने वाले थे। कलम के धनी तो थे ही, प्रौढ़ता के साथ अनेक विधाओं में अपना अनुभव रखने वाले देश के महत्वपूर्ण साहित्यकार रहे। श्री ब्रजेंद्र कुमार भगत जी को मॉरीशस के राष्ट्रीय कवि होने सम्मान प्राप्त है।

दर्जनों गीत संग्रह, रूपक, पचास से भी अधिक काव्यकृतियों में प्राकृतिक सौंदर्य, गिरमिट जीवन, संस्कृति, राष्ट्रीयता, देशप्रेम एवं परिवार जैसे अनेक विषयों पर प्रभावशाली वर्णन किये हैं।

कुछ प्रकाशित काव्य-कृतियाँ हैं :-

मधुपर्क, वीरगाथा, रागिनी, रस रंग, रणभेरी, वंदेमातरम, स्वतंत्रता का सुप्रभात, गुंजन, अमर संदेश, आदि।

आप देश विदेश के मंचों से अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »