
13 जुलाई प्रगति मैदान दिल्ली के भारत मंडपम ऑडिटोरियम में राजस्थान रत्नाकर संस्था के स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह में चिराग जैन के महाकाव्य पुरुषोत्तम के एकांश की प्रस्तुति हुई। चिराग़ की भाव भंगिमाएँ, अभिव्यक्ति, बिम्ब विधान, भाषा-शैली और संगीत की मधुर ध्वनियाँ ग़ज़ब का आकर्षण लिए हुई थीं। ऐसे में देश के सर्वश्रेष्ठ हास्य कवि पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा, श्री अरुण जैमिनी, श्रीमती मनीषा शुक्ला, मुंबई से आये मित्र श्री प्रबुद्ध सौरभ, अनुज श्री राहुल शेष, असम से आयीं कवयित्री सुश्री प्रज्ञा शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविद, दिल्ली की मुख्यमंत्री माननीया श्रीमती रेखा गुप्ता सहित अनेक सांसदों की अतिथि के रूप में मौजूदगी ने समारोह को और भी गरिमामय बनाया। ऑडिटोरियम में खचाखच भरे श्रोताओं की हाज़िरी ने साबित कर दिया कि पुरुषोत्तम आज के दौर का सर्वोत्तम महाकाव्य है।

