
मध्यप्रदेश एवं देश के अन्य राज्यों में पारंपरिक जनजातीय और लोक समाजों में शारीरिक करतब तथा युद्ध कलाओं पर केंद्रित ‘उद्घोष’ के तीसरे एवं अंतिम दिन 14 सितंबर, 2025 को 10 राज्यों की प्रस्तुति में पण्डवानी गायन के माध्यम से महाभारत के प्रसंगों के साथ युद्ध कौशल की झलक प्रस्तुत की गई। दर्शकों ने मलखम्भ, बीछी नृत्य, पाई डंडा नृत्य, सिलंबम नृत्य, गतका युद्ध कला, थांग-टा का भी भरपूर आनंद लिया। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग का यह सारगर्भित कार्यक्रम भोपाल स्थित मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में 12 से 14 सितंबर 2025 तक आयोजित किया गया था।
यह कार्यक्रम दर्शकों को दीर्घावधि तक स्मरणीय रहेगा।





