आरईसी का भव्य कवि सम्मेलन सम्पन्न, पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में सजी काव्य-संध्या

23 जुलाई, गुरुग्राम। आरईसी के तत्वावधान में एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें देश के सुप्रसिद्ध कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा ने की। कार्यक्रम की परिकल्पना श्री राजेश अग्रवाल ने की, जबकि कुशल संचालन कवि राजेश चेतन ने किया। कवि सम्मेलन में डॉ. रसिक गुप्ता, श्रीमती गौरी मिश्रा, श्री हेमन्त पाण्डेय और श्री संजीव कुमार ने अपनी विविधतापूर्ण एवं प्रभावशाली कविताओं का पाठ किया। कवियों की रचनाओं में हास्य, व्यंग्य, संवेदना और समसामयिक विषयों की प्रभावी अभिव्यक्ति देखने को मिली। उपस्थित श्रोताओं ने कवियों की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के सफल संयोजन की जिम्मेदारी श्री अरुण त्यागी ने निभाई, जबकि कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था श्री व्योमकेश शर्मा द्वारा की गई। समूचा कवि सम्मेलन साहित्य, हास्य और काव्य-संवेदना से सराबोर रहा तथा उपस्थित जनों के लिए यह एक यादगार साहित्यिक संध्या बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »