मराठी और हिंदी साहित्य के सेतु के रूप में पुस्तक ‘कविता के साए में शब्द’ का विमोचन

पुणे, 21 जुलाई 2026। महाराष्ट्र साहित्य परिषद, पुणे के सभाकक्ष में पुस्तक ‘कविता के साए में शब्द’ का गरिमापूर्ण विमोचन समारोह आयोजित किया गया। पुस्तक में मराठी के 25 कवियों की रचनाओं का हिंदी अनुवाद संकलित किया गया है। इस पुस्तक की विशेषता यह है कि इसमें केवल हिंदी अनुवाद ही नहीं, बल्कि प्रत्येक रचना के साथ मूल मराठी कविता भी प्रस्तुत की गई है। इस प्रकार यह कृति मराठी और हिंदी साहित्य के बीच संवाद और सेतु स्थापित करने की महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आती है। पुस्तक का विमोचन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दामोदर खड़से, मराठी साहित्य महामंडल के अध्यक्ष श्री योगेश सोमण, प्रसिद्ध ग़ज़लकार श्री प्रदीप निफाड़कर तथा नागपुर की साहित्यकार डॉ. भारती सुदामे के कर-कमलों से संपन्न हुआ। विमोचन समारोह में साहित्यप्रेमियों और रचनाकारों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। ‘कविता के साए में शब्द’ के माध्यम से मराठी साहित्य की समृद्ध काव्य-परंपरा को हिंदी पाठकों तक पहुँचाने का सार्थक प्रयास किया गया है। मूल मराठी रचनाओं के साथ उनके हिंदी अनुवाद का समावेश पाठकों को दोनों भाषाओं के साहित्यिक सौंदर्य और भाव-संवेदना को एक साथ समझने का अवसर प्रदान करता है। यह पुस्तक भारतीय भाषाओं के पारस्परिक साहित्यिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »