साहित्य, कविता और सृजन का संगम: सोपान की भव्य काव्य गोष्ठी एवं पुस्तक विमोचन समारोह

सोपान साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में रविवार, 2 अगस्त 2026 को अपराह्न 2:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक अणुव्रत भवन, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली में एक भव्य काव्य गोष्ठी एवं पुस्तक विमोचन समारोह का गरिमामय आयोजन किया जा रहा है। शब्दों की सुगंध, भावों की सरिता और काव्य की मधुर ध्वनियों से सजी इस सुंदर साहित्यिक संध्या में देश के विभिन्न प्रांतों से आए प्रख्यात रचनाकार अपनी उत्कृष्ट काव्य-प्रतिभा से साहित्य-रस की धारा प्रवाहित करेंगे। संस्था द्वारा सभी साहित्य प्रेमियों व प्रबुद्ध जनों को अपनी गरिमामयी उपस्थिति एवं सहभागिता दर्ज कराकर इस साहित्यिक यात्रा का सहयात्री बनने और इस भव्य काव्य संध्या को अविस्मरणीय बनाने हेतु सादर आमंत्रित किया गया है।
