आग़ाज़-ए-महफ़िल प्रस्तुत करता है “सपने भी सच होते हैं”
भव्य पुस्तक लोकार्पण समारोह

कार्यक्रम: आग़ाज़-ए-महफ़िल, टोरंटो (कनाडा) द्वारा आयोजित पुस्तक लोकार्पण समारोह में सुप्रसिद्ध कवयित्री संगीता चौबे ‘पंखुड़ी’ (कुवैत) की पुस्तक “सपने भी सच होते हैं” का लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर वीणा कुमार (अमेरिका), डॉ. शिप्रा शिल्पी सक्सेना (जर्मनी), सिम्मी कुमारी (ओमान) एवं अश्विनी केगांवकर (नीदरलैंड) विशिष्ट अतिथि कवयित्रियों के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति एवं साहित्यिक विचारों से समारोह को समृद्ध करेंगी। कार्यक्रम बुधवार, 5 अगस्त 2026, रात्रि 8:00 बजे (IST) आयोजित होगा। आपकी स्नेहिल एवं गरिमामयी उपस्थिति हमारे लिए सौभाग्य होगी।
