
ऑस्ट्रेलिया, ब्रिज़्बन की निवासी मधु खन्ना का जन्म भारत, राजधानी दिल्ली में हुआ। एम ए ‘हिंदी’ व बी.एड ‘दिल्ली’ व एम.एड स्पेशल एजुकेशन ‘ग्रिफ़िथ यूनिवर्सिटी’ से। वे क्वींज़लैंड में विशेष शिक्षिका अध्यापिका हैं। वह बौद्धिक-अक्षमता व ऑटिज़म के बच्चों को पढ़ाती हैं। यह वारली, रंगोली व बाटिक़ कला में दक्ष हैं।
रंगोली कला का प्रदर्शन “लोगन यूथ म्यूज़िक इक्स्चेंज” (२०१४) व “ऐनिमेटिंग सपेसेज़ लोगन” (२०१५) व रंगोली कला प्रदर्शनी (२०१६), भारतीय वस्त्रों पर कड़ाई टेक्स्टायल प्रदर्शनी (२०१७) फ़्यूज़न की “एबल” गैलरी में हुई। मधु खन्ना “डिफ़्रेंट स्ट्रोक्स फ़्रम लोगन” की क्रीएटिव डिरेक्टर भी हैं।
“फ़्रम द सी ओफ़ लाइफ़” प्रदर्शनी का लोगो सितंबर २०१८ व “वाउ” “वूमेन ओफ़ द वर्ल्ड फ़ेस्टिवल” का लोगो एप्रिल २०१८ में बनाया। २०१९ मार्च को इन के डिज़ाइन का चुनाव “स्प्रिंग्वुड कार्पेट प्रोजेक्ट” के तहत पार्क व सडक़ पर बनाया गया। १०अगस्त २०२० में इन के डिज़ाइन का चुनाव बीनलिह टाउन स्क्वेर शेड के लिये किया गया। कविताये ऑस्ट्रेल्या से बूमरंग-२ (२०१९) व साउथ एशिया टाइम्ज़ में इन की कविता छपी। बचपन से ही कविता लिखती चली आ रही हैं। विद्यालय में अनेको बार वाद-विवाद प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त किये। ऑस्ट्रेलीयन इंडियन रेडीओ पर २०१६ से इन का कार्यक्रम “बातें मधु के साथ” प्रसारित होता है। जीवन इन के लिये लय, कला व शब्द रूप में गतिमान है।
७ एवेलीह स्ट्रीट,
डेज़ी हिल
कुइंसलैंड – ४१२७
ब्रिज़्बन