
शोभना लक्ष्मी देवी
शोभना का जन्म और पालन-पोषण सुवा, फिजी में हुआ है। उनकी प्राथमिक शिक्षा वुडी मेथोडिस्ट स्कूल में पूरी हुई। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी मेमोरियल हाई स्कूल में अपनी हाई स्कूल की शिक्षा पूरी की। फुल्टन कॉलेज से शिक्षा में डिप्लोमा पूरा करने के बाद, शोभना ने एक स्कूल शिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया। फिर उन्होंने पत्राचार पाठ्यक्रम के रूप में नई दिल्ली, भारत से हिंदी में डिप्लोमा किया। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ दी साउथ पैसिफिक से अपनी शिक्षा जारी रखी और बैचलर ऑफ एडुकेशन के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी और हिंदी में बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई में अपनी शिक्षा आगे बढ़ाई। आगे बढ़ते हुए उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ फीजी से हिंदी में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और हिंदी साहित्य में मास्टर ऑफ आर्ट्स पूरा किया। आज शोभना फिजी विश्वविद्यालय में हिंदी की व्याख्याता हैं। वर्तमान में वह हिंदी में डॉक्टर्स ऑफ फिलॉसफी कर रही हैं।