
रवि शर्मा ‘मधुप’
व्यक्तिगत विवरण
नाम – प्रो॰ रवि शर्मा ‘मधुप’
जन्म –जन्म जन्म – 1962, दिल्ली
शैक्षिक योग्यता – एम॰ए॰, एम॰ एड॰, एम॰ फिल॰, पीएच॰ डी॰ (हिंदी), स्नातकोत्तर, अनुवाद पाठ्यक्रम।
वर्तमान में पद/कार्यरत संस्था का नाम –
प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, हिंदी विभाग, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली- 07
संस्थापक अध्यक्ष – हिंदी प्रतिभा पुंज, नई दिल्ली|
उपाध्यक्ष, नव उन्नयन साहित्यिक सोसाइटी, नई दिल्ली।
उपाध्यक्ष, दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन, नई दिल्ली।
प्रकाशित पुस्तकें – 37 –
साहित्यिक पुस्तकें – 13
1. काव्य और नैतिकता (मैथ्यू आर्नोल्ड एवं महावीर प्रसाद द्विवेदी के संदर्भ में) (समीक्षा ग्रंथ),
2. पाश्चात्य काव्य चिंतन और आचार्य शुक्ल (समीक्षा ग्रंथ),
3. संघर्ष मीमांसा (काव्य संग्रह, मराठी एवं अंग्रेज़ी अनुवाद सहित),
4. बकरी कल्चर (व्यंग्य संग्रह),
5. ग्लोकल हिंदी (हिंदी विषयक लेख संग्रह),
6. विरासत (रेडियो धारावाहिक – बाल साहित्य),
7. एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो (युवाओं हेतु प्रेरक लेख संग्रह),
8. बूँद-बूँद बनती सरिता (काव्य संग्रह),
9. अँगूठा छाप हस्ताक्षर (व्यंग्य संग्रह,)
10. मैं ऐसा ही हूँ (काव्य संग्रह),
11. चिंतन के साहित्यिक रंग (साहित्यिक शोधपरक निबंध-संग्रह),
12. चिंतन के विविध रंग (चिंतनपरक विचारात्मक लेख-संग्रह),
13. पहियों पर पैर (यात्रा वर्णन),
पाठ्य पुस्तकें – 24
आदर्श हिंदी व्याकरण एवं रचना (हिंदी व्याकरण-सहलेखन) (कक्षा-8)= 1
भाषा मूल (हिंदी व्याकरण-सहलेखन)(कक्षा – 1,2,3,4,5) =5,
भाषा स्तंभ (हिंदी व्याकरण-सहलेखन)(कक्षा – 6,7, 8) =3,
लगन (हिंदी व्याकरण-सहलेखन) (कक्षा – 1,2,3,4,5,6,7,8) =8,
अभिनंदन (हिंदी पाठ्य पुस्तक-सहलेखन) (कक्षा – 1,2,3,4,5) = 5,
हिंदी व्यवहार (स्नातक स्तर-सहलेखन) =1,
हिंदी दक्षता (स्नातक स्तर-सहलेखन) =1 आदि।
संपादित पुस्तकें – 16
सम्यक (हिंदी व्याकरण पुस्तक, भाग 1-8) = 8
रोचक (हिंदी पाठ्य-पुस्तक शृंखला) भाग 1-8) = 8
प्रकाशित रचनाएँ –
महिलाओं, युवाओं, शिक्षा, हिंदी भाषा, सामाजिक सरोकार आदि से संबंधित 600 से अधिक रचनाएँ (व्यंग्य लेख, कविताएँ, बाल साहित्य, शोध आलेख, कहानियाँ आदि) देश-विदेश के प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं यथा इंद्रप्रस्थ भारती, इस्पात भाषा भारती, साहित्य अमृत, गगनांचल, भाषा, साक्षात्कार, विश्व विवेक तथा नवभारत टाइम्स, दैनिक हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, जनसत्ता, राष्ट्रीय सहारा, वीर अर्जुन, पंजाब केसरी आदि में सन 1986 से निरंतर प्रकाशित।
सहयोगी संकलनों में प्रकाशित रचनाएँ –
नूपुर अंतर्मन के, हिंदी गगन के दैदीप्यमान नक्षत्र, कलरव, काव्य मंजूषा, आदि में 100 से अधिक कविताएँ, शोधालेख, लघुकथाएँ, बाल कहानियाँ आदि प्रकाशित।
आकाशवाणी, नई दिल्ली हेतु लेखन –
* राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर के महाकाव्य ‘उर्वशी’ का रेडियो रूपांतरण जो 90 मिनट के नाटक के रूप में राष्ट्रीय चैनल से प्रसारित हुआ।
* डॉ. सुधा शर्मा ‘पुष्प’ द्वारा लिखित ‘धरोहर’ का रेडियो हेतु नाट्य रूपांतरण जो 25 मिनट की 13 कड़ियों के धारावाहिक के रूप में राष्ट्रीय चैनल से प्रसारित हुआ।
* आकाशवाणी के हिंदी रूपक एकांश के लिए रूपक लेखन, जैसे ‘मैं विक्रमी संवत् बोल रहा हूँ’, ‘कोटि-कोटि कंठों की वाणी’, विश्वव्यापी राम आदि|
* एनसीईआरटी के रेडियो प्रसारण ‘उमंग’ हेतु न्यूटन की कहानी, महान आचार्य आर्यभट्ट आदि बाल एकांकियों का लेखन।
* दिल्ली विश्वविद्यालय के मुक्त शिक्षा विद्यालय (SOL) के विद्यार्थियों के लिए पाठ लेखन।
* दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए ऑन लाइन प्रश्न निर्माण|
यू ट्यूब चैनल –
डॉ. रवि शर्मा ‘मधुप’ नामक यू ट्यूब चैनल पर हिंदी भाषा एवं साहित्य विषयक सामग्री का प्रस्तुतीकरण।
संपादन अनुभव – नव उन्नयन संस्था की त्रैमासिक शोध पत्रिका ‘सहृदय’ का सह संपादक, ‘वैज्ञानिक शिक्षा का माध्यम’ (राजभाषा संघर्ष समिति का विशेष प्रकाशन) ‘गरिमा के स्वर’ एवं साहित्यसेवी सम्मान स्मारिका (दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन का वार्षिक प्रकाशन), कल्पांत मासिक पत्रिका के तीन विशेषांकों का संपादन, यूथ कैंपस, मासिक पत्रिका के चार विशेषांकों (भारत-रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी, भारत-रत्न बाबा साहेब अम्बेडकर, पं. दीनदयाल उपाध्याय तथा स्वामी विवेकानंद के जीवन पर केंद्रित) के अतिथि संपादक, डिप्स डायरी (दिल्ली पब्लिक स्कूल की वार्षिक पत्रिका का 6 वर्ष तक संपादक), यमुना (श्री राम कॉलेज की वार्षिक पत्रिका का 1998 से संपादक), ।
विशेष उपलब्धियाँ-
1.कल्पांत के विशेषांक का प्रकाशन – कल्पांत मासिक पत्रिका का अक्तूबर 2011 का विशेषांक – “सृजन से उत्कर्ष” डॉ॰ रवि शर्मा ‘मधुप’ एवं डॉ॰ सुधा शर्मा ‘पुष्प’ के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित 128 पृष्ठ का अभूतपूर्व प्रकाशन।
2.‘पुष्प’-‘मधुप’ : सृजन एवं स्मृतियाँ शीर्षक से प्रो. रवि शर्मा ‘मधुप’ एवं डॉ. सुधा शर्मा ‘पुष्प’ के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित लगभग 350 पृष्ठ के अभिनंदन ग्रंथ का अनुराधा प्रकाशन, नई दिल्ली से अक्टूबर, 2022 में प्रकाशन एवं टेक्निया सभागार, रोहिणी में 29 अक्टूबर, 2022 को भव्य लोकार्पण|
3.पुस्तकों पर शोधकार्य – * काव्य संग्रह ‘संघर्ष मीमांसा’ पर प्रो॰ राम निवास ‘मानव’ के निर्देशन में श्री राजपाल द्वारा एम॰ फिल॰ की उपाधि हेतु शोधकार्य संपन्न।
* रेडियो धारावाहिक ‘विरासत’ पर सुश्री सरबजीत कौर द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एम॰ फिल॰ हेतु शोधकार्य संपन्न ।
आकाशवाणी तथा दूरदर्शन पर कार्यक्रम –
* दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर प्रसारित होने वाले विश्व के सर्वाधिक लंबे कार्यक्रम ‘कृषि दर्शन’ का 2001 से 2016 तक निरंतर संचालन।
- आकाशवाणी दिल्ली के इंद्रप्रस्थ चैनल से बाल कार्यक्रम, हिंदी वार्ता, उर्दू सर्विस आदि से वार्ताएँ, कविताएँ, बाल प्रश्नोत्तरी, परिचर्चा, साक्षात्कार, प्रेरक प्रसंग, कहानी पाठ, व्यंग्य पाठ आदि का सन् 1991 से निरंतर प्रसारण। हिंदी रूपक एकांश से विविध विषयों पर हिंदी रूपकों का प्रसारण।
- आकाशवाणी दिल्ली की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा से व्यंग्य एवं कविता पाठ।
- आकाशवाणी की विदेश प्रसारण सेवा (हिंदी) से साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर आलेख एवं वार्ताएँ निरंतर प्रसारित।
संगोष्ठी का संयोजन-
*तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी, नई दिल्ली का संयोजक – श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के हिंदी विभाग द्वारा केंद्रीय हिंदी निदेशालय, भारत सरकार के सहयोग से 14 से 16 मार्च 2016 को आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी स्थानीय संयोजक|
*‘देवनागरी लिपि एवं हिंदी वर्तनी का मानकीकरण’ विषय पर केंद्रित इस अभूतपूर्व संगोष्ठी में देश भर के सात विश्वविद्यालयों एवं कई राष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने विषय विशेषज्ञ/वक्ता के रूप में भाग लिया। तीन दिन तक लगभग 200 प्रतिभागियों ने विभिन्न सत्रों में भाग लिया।
*दो दिवसीय राष्ट्रीय हिंदी संगोष्ठी, मैसूरु का संयोजक – दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा केंद्रीय हिंदी संस्थान एवं सेंट फ़िलोमिना कॉलेज, मैसूरु के संयुक्त तत्त्वावधान में 22-23 जुलाई, 2022 को ‘राष्ट्रीय एकता में हिंदी की भूमिका’ विषय पर केंद्रित दो दिवसीय राष्ट्रीय हिंदी संगोष्ठी का राष्ट्रीय संयोजन। इस अभूतपूर्व संगोष्ठी में देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं कई राष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने विषय विशेषज्ञ/वक्ता के रूप में भाग लिया। दो दिन तक लगभग 300 प्रतिभागियों ने विभिन्न सत्रों में भाग लिया।
कार्यशालाओं/ संगोष्ठियों/ सम्मेलनों में सहभागिता –
* राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) द्वारा मास्टर ट्रेनर्स (युवा-YUVA) के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में 2006, 2015 तथा 2025 में सहभागिता।
* राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) द्वारा प्राथमिक, स्नातक तथा स्नातकोत्तर हिंदी शिक्षकों के लिए आयोजित अंत:सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रमों में वर्ष 2000 से निरंतर विषय विशेषज्ञ/ ज्ञानसाधक विशेषज्ञ के रूप में सहभागिता।
* केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो (CTB), ICCR, DDA, EIL, NBCC, NHPC, DPL, PFC, CSIR, DRDO, HUDCO, CAPART, SAIL, GAIL, CBI, IAF, CWC, PRSAR BHARTI, DELHI DOORDARSHAN, ORIENTAL INSURANCE, KRISHI VISTAR NIDESHALAYA, POLICE WIRELESS DEPT., D/O ATOMIC ENERGY आदि में हिंदी अनुवादकों, राजभाषा अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए 1997 से निरंतर हिंदी कार्यशालों में विषय-विशेषज्ञ के रूप में भागीदारी।
* रचना सागर, प्रज्ञा प्रकाशन, यूनिकॉर्न पब्लिकेशन, दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन आदि द्वारा देश भर के स्कूलों में हिंदी शिक्षकों के लिए आयोजित कार्यशालाओं तथा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, रेयान इंटरनेशनल स्कूल, डी॰ ए॰ वी॰ स्कूल, अह्ल्कोन इंटरनेशनल स्कूल आदि में हिंदी शिक्षकों के लिए आयोजित कार्यशालाओं में निरंतर विषय विशेषज्ञ /ज्ञानसाधक विशेषज्ञ के रूप में सहभागिता, विवेकानंद महाविद्यालय, दिल्ली में विद्यार्थियों के लिए ‘हिंदी वर्तनी अशुद्धि शोधन’ विषय पर विषय विशेषज्ञ के रूप में सहभागिता आदि।
विभिन्न समितियों के सदस्य –
* विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य (2016-19) ।
* केंद्रीय हिंदी निदेशालय, भारत सरकार एवं राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार की विभिन्न पुरस्कार समितियों, अनुदान समितियों आदि का सदस्य।
* एससीईआरटी की पुस्तक निर्माण समिति, शिक्षक संदर्शिका निर्माण समिति का अध्यक्ष एवं सदस्य।
* दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी की परामर्श समिति का सदस्य।
*. भारतीय शिक्षा बोर्ड की हिंदी पाठ्य पुस्तक निर्माण समिति का सदस्य|
परीक्षक –
संघ लोक सेवा आयोग, इग्नू, बीएचईएल, हडको, केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा; चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की विभिन्न परीक्षाओं का प्रश्नपत्र निर्माता एवं परीक्षक।
प्रकाशन अनुदान-
हिंदी अकादमी, दिल्ली द्वारा प्रकाशन अनुदान –
- ‘संघर्ष मीमांसा’ (काव्य संग्रह) के प्रकाशन हेतु 7,500/- रुपए का,
- ‘विरासत’ (रेडियो धारावाहिक) के प्रकाशन हेतु 10,000/- रुपए का,
- ‘पहियों पर पैर’ (यात्रा वर्णन) के प्रकाशन हेतु 25,000/- रुपए का |
केंद्रीय हिंदी निदेशालय, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशन अनुदान –
- एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो (युवाओं हेतु प्रेरक लेख-संग्रह) के प्रकाशन हेतु
- चिंतन के विविध रंग ((चिंतनपरक विचारात्मक लेख-संग्रह) के प्रकाशन हेतु |
सम्मान/पुरस्कार –
तीन दर्जन से अधिक – श्रेष्ठ हिंदी शिक्षक सम्मान (दिल्ली), सहस्राब्दी विश्व हिंदी सेवी सम्मान (नई दिल्ली), लघु कथा शिल्पी सम्मान (उत्तर प्रदेश), साहित्यश्री सम्मान (अल्मोड़ा), भारतीय रत्न सम्मान (इलाहाबाद), बालश्री सम्मान (इलाहाबाद), शैलेश मटियानी सम्मान (अल्मोड़ा), दिव्य रजत अलंकरण (भोपाल), रजत जयंती सम्मान (अलवर), सेठ गोविंददास सम्मान (जबलपुर), डॉ॰ लक्ष्मी नारायण लाल सम्मान (गाजियाबाद), हिंदी भाषा भूषण सम्मान (श्रीनाथ द्वारा), बाल साहित्य सम्मान (भीलवाड़ा), सृजनश्री सम्मान (दुबई), साहित्य सुरभि सम्मान (नेपाल), सलिला साहित्य रत्न सम्मान (2015), उदभव मानव सेवा सम्मान (2015), व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई साहित्य सम्मान,(2016), विश्व हिंदी सृजन सम्मान, बाली (2016), (राशि 25000/- इंडोनेशिया मुद्रा में 50,00,000 रुपैया), टी.टी. जाह्नवी अ.भा. कहानी प्रतियोगिता -2016 में विशेष पुरस्कार, डॉ. महाराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान, (शिलांग) 2017, अ.भा. अम्बिका प्रसाद दिव्य स्मृति प्रतिष्ठा पुरस्कार, भोपाल,2017, राष्ट्रीय अणुव्रत साहित्यकार सम्मान, नई दिल्ली (2017), शिखर श्री कर्मयोगी अवार्ड (2017), शब्द विभूषण अ.भा. साहित्य सम्मान, उज्जैन (2017), अ.भा. शब्द प्रवाह साहित्य सम्मान (2018) व्यंग्य संग्रह ‘अँगूठा छाप हस्ताक्षर’ हेतु प्रथम पुरस्कार, शिल्पी चड्ढा स्मृति सम्मान, नई दिल्ली (2019), शोभना सम्मान, शोभना वेलफेयर सोसाइटी, नई दिल्ली (2019), तुलसी सम्मान म. प्र. तुलसी साहित्य अकादमी,भोपाल (2019), पयाल स्मृति सम्मान, नई दिल्ली (चिंतन के साहित्यिक रंग पुस्तक हेतु द्वितीय पुरस्कार – 2021), साहित्यकार सम्मान, तुलसी साहित्य संस्कृति अकादमी, मथुरा (2021) थाई-भारत गौरव सम्मान, थाईलैंड (2023), ग्लोबल एक्सीलेंसी अवार्ड, भव्या फाउंडेशन, जयपुर (2023), आचार्य रामचंद्र शुक्ल शिरोमणि सम्मान, निर्मला स्मृति साहित्यिक समिति, चरखी दादरी (2023) आदि।
विदेश-यात्रा –
- चतुर्थ विश्व बाल नाट्य महोत्सव (1996), डेनमार्क,
- छठा अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन (2013) दुबई,
- सत्ताईसवाँ अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन (2013) नेपाल,
- भारत-मॉरीशस हिंदी संगोष्ठी (2013) (मॉरीशस),
- चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय साहित्य एवं संस्कृति सम्मेलन,
- संविमर्श-2016, बाली, इंडोनेशिया,
- 11वें विश्व हिंदी सम्मेलन (2018) में भारत सरकार के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में मॉरीशस में सत्र-संचालन,
- थाई भारत कल्चरल लॉज, बैंकॉक, थाईलैंड हिंदी परिषद् एवं साहित्य संचय शोध संवाद फाउंडेशन, भारत द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी (2023) में ‘विश्व में मानक हिंदी शिक्षण’ विषय पर शोधालेख का वाचन।
सुर सदन, डब्ल्यू ज़ेड- 1987,
रानी बाग, दिल्ली-110034
ई-मेल: drrvshrma@gmail.com
फोन: +91-9811036140
*****