हरेली पर्व : वृंदा पंचभाई

हरियाली का पर्व हरेली
मनभावन है पर्व हरेली
हल,कुदाल,रापा,नागर
करते पूजा पर्व हरेली

पिट्टुल,बिल्लस, भौरां
बांटी,फुगड़ी खेल न्यारे
गेड़ी चढ़ते ये बच्चे प्यारे
बरखा का यह पर्व हरेली

बबरा चीला पकवान बनाए
गुलगुला भजिया भोग लगाएं
पुड़ी हलवा मिलकर खाएं
ऐसा है ये पावन पर्व हरेली

फसल खेतों में लहलहाएं
देख किसान का मन हर्षाएं
कजरी भोजली गीत गाएं
मिलकर पर्व मनाए हरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »