दिन विशेष युवा लेखन में साक्षी शर्मा की कविताएँ

१.
छोड़कर तुम गए क्यों मुझे इस तरह
मेरा मुझ में था जो भी खत्म हो गया।
एक अग्नि जली राख सब तन हुआ
देखता हूं कि मैं भी भसम हो गया।।
कोई दिखता नहीं हे मुझे अब मेरा
मेरा साया भी मुझसे अलग हो गया
अश्रु गिरते नहीं हे अब इन आँखों से
मौन का घेरा मन पर प्रबल हो गया।।
२.
कपोलों पर अश्रु दृगो में निराशा
हे अद्भुत सिया के हृदय का ये क्रंदन।
वो महलों की रानी खड़ी आज वन में
हाय नियति हे कैसा तेरा भाग्य लेखन।।
हृदय फटे जब सोचे वो सिय को
शोभा अयोध्या की चल दी हे वन को
कमल काली से कोमल पगो पर
छाले पड़ेंगे रघुवर की प्रिय को।।
************
