दिन विशेष अनुवाद : सुकृता की कविताएँ – रेखा सेठी के हिंदी अनुवाद में

चूड़ियाँ पहनने की कला
खाली पन्ना पहनता है शब्द
उसी शौक और सब्र से
जैसे लड़कियाँ
पहनती हैं काँच की चूड़ियाँ
एक-एक कर, ध्यान से, धीरे-धीरे
एकदम सही माप की
न चटकें, न खुरचें
दबती कलाइयाँ
गुज़रती हैं जो उन गोलाइयों से
बहुत ढ़ीली, लटकती हुई न हों
न इतनी तंग कि टकरा जाएँ त्वचा से
झंकृत होने दो उन्हें
उल्लास में छलकने दो, गति में थिरकने दो
नृत्य में लय हो जाने दो
जैसे कविता होती है लय पन्ने में।
(मूल रचना) : The Art of Wearing Bangles
The blank page wears words
With the fondness and patience
Of girls wearing glass bangles
One by one, carefully and gently
The right fit that Should not break and injure
The hand squeezing through
They are not to dangle lose and wide
Or remain too close and feel the skin
Let them take over the throb
Jingle in glee, slide into action
Tune in to the dance of words and creation.
2. समय की कसक में
कैलेंडर भनभनाता है
मेरे कानों के आस-पास
और हमारी लॉबी की घड़ी का पेंडुलम
झूलता रहता लगातार
क्या आज रविवार है ?
या सोमवार ?
क्या तारीख़ है ?
समय क्या ?
जंग नहीं लगा है लोहे की बेड़ियों में
या फिर हम ही
चमकाते रहते हैं उन्हें हरदम
घने झंखाड़ में
चाँद पूरा निस्तेज हो गया है
बदल गई हैं सपनीली सड़कें
लेकिन अभी तक
उसे टोहना भी शुरू नहीं किया
बादल गुज़र गए
पीछे छोड़
अपनी दरारें
मेरा दिल
इन गहराइयों को भरने के लिए
कुलाँचे-मारता उछलता है
और अब
जब वो भरी-पूरी हैं
परितृप्त
मेरा हृदय
खाली और शून्य।
(मूल रचना) : In the Throes of Time
The calendar buzzed
Around my ears
And the pendulum of our lobby-clock
Swung before me throughout
Is it a Sunday?
Or a Monday?
What is the date?
The time?
The iron fetters have not rusted
For aren’t we
Forever polishing them
The moon has been eclipsed wholly
The dreamy road has tumbled
Into a thicket
But the groping has not begun
As yet
The clouds have passed by
Leaving behind,
Deep chasms
My heart leaps and bounces
To fill these hollows
And now
When they are filled
And satiated
My heart is
Void and empty
***********
