16 अगस्त 2025 गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)। अमर भारती समाचार पत्र समूह द्वारा संस्थापित ‘अक्षर भारती साहित्य संस्थान’ द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन, समाचार पत्र समूह संपादक श्री अक्षर जैन के सौजन्य से किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन डा.सत्यम भास्कर व कुशल मंच सांचालन सुश्री पूनम मल्होत्रा ने किया।

मंचासीन अतिथियों में शामिल थे- हिंदुस्तानी भाषा अकादमी के अध्यक्ष श्री सुधाकर पाठक, श्री शिवकुमार बिलग्रामी,श्री विवेक कविश्वर, शहज़ादा खुर्रम नूर ।

इस अवसर पर श्री सुधाकर पाठक ने भारतीय भाषाओं को बचाने पर बल दिया। उनका कहना था आज भारतीय भाषाओं के अस्तित्व पर संकट मंडराया हुआ है। अंग्रेजी भाषा की घुसपैठ,धीरे-धीरे सभी भारतीय भाषाओं में, अनावश्यक रूप से हो रही है। जब हमारी भाषाएं बचेंगी,तब ही हमारा साहित्य व संस्कृति बचेंगी।

काव्य गोष्ठी में दिल्ली, गाजियाबाद,नोएडा तथा आसपास के क्षेत्रों से 25 से अधिक कवि एवं कवित्रियों ने अपनी कविताओं का पाठ किया।

कविता पाठ करने वालों में शामिल थे- हिन्दुस्तानी भाषा अकादमी की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व वरिष्ठ कवि श्री विनोद पाराशर, संयुक्त सम्पादक व युवा कवि श्री राजकुमार श्रेष्ठ, सुप्रसिद्ध हास्य व्यंग्य युवा कवि श्री Vineet Pandey, Sanjay Jain Prem Sagar Prem सुश्री उर्वी उदल,सुश्री राजरानी भल्ला,सुश्री अलका मिश्रा,सुश्री मोनिका,सुश्री अलका बलूनी,सुश्री एकता सिंह, श्री नवीन भटनागर, श्री संतोष मिश्रा, श्री जगबीर कौशिक और सुश्री आरती वर्मा आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »