
मद्रिद स्थित भारतीय दूतावास तथा हिंदी गुरुकुल स्पेन के संयुक्त तत्वावधान में मद्रिद के एस्पासिओ रोंदा सांस्कृतिक सभागार में हिन्दी दिवस 2025 अत्यंत उत्साहपूर्वक मनाया गया, जिसमें प्रवासी भारतीय व स्पेनिश मित्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
काउंसलर श्री चेराकुंग ज़ेलियांग ने प्रवासी समुदाय के लिए हिन्दी को जोड़ने वाला सेतु बताया।
हिन्दी दिवस समारोह में हिंदी गुरुकुल स्पेन की देखरेख में बच्चों ने सामूहिक कविता-पाठ, गीत प्रस्तुत किए तथा प्रवासी भारतीय वयस्कों ने हास्य नाटिका व विनाथा के समूह द्वारा भरतनाट्यम् नृत्य प्रस्तुति किए गए।
भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित निबंध, कविता लेखन व वीडियो प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा भी की गई। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। हर्षोल्लास के साथ सम्पूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ। दूतावास की तरफ से शुभ्रा शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से समारोह समाप्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूजा अनिल द्वारा किया गया।


– पूजा अनिल
