
डॉ. राज शेखर द्वारा रचित कहानी संकलन ‘डोडो और अन्य कहानियाँ’ राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत सरकार (उच्चतर शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय) द्वारा प्रकाशित की गई है। राष्ट्रीय बाल पुस्तकालय के अंतर्गत छपी इस पुस्तक में छह कहानियाँ संकलित हैं। ये कहानियाँ भारत और मॉरीशस की जैव-विविधता के प्रति बच्चों को जागरूक और संवेदनशील बनाती हैं। इसमें मॉरीशस के डोडो और गुलाबी कबूतर की भी दिलचस्प कहानियाँ सम्मिलित हैं। रंग-बिरंगे चित्रों और रोचक जानकारियों से सुसज्जित यह पुस्तक अत्यंत मनोहर एवं आकर्षक है। निःसंदेह यह बाल पुस्तक बच्चों को अपने पर्यावरण और संस्कृति के प्रति जिम्मेदार बनाएगी।