
शिखा रस्तोगी
साहित्य की दुनिया में उभरता सितारा शिखा जी वीरों की भूमि राजस्थान के नोहर शहर से हैं। आपकी शिक्षा राजस्थान में हुई है। बचपन से ही आप मेधावी छात्रा रही है। विद्यालय समय से ही आपका नृत्य कला, साहित्य में रुझान रहा है। बारह वर्ष की आयु से ही आपने आकाशवाणी सूरतगढ़ के युवा मंच के कार्यक्रमों में भाग लेना शुरू किया। आपने बी.एड, हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर, विधि स्नातक राजस्थान विश्वविद्यालय से किया है। थाई भारत गौरव सम्मान, हिंदी श्री सांस्कृतिक अलंकरण सम्मान, थाईलैंड काव्य सम्मान, साहित्य गौरव सम्मान, सशक्त महिला सम्मान प्राप्त है। आपके आकाशवाणी सूरतगढ़ से विभिन्न विषयों पर वक्तव्य प्रसारित हुए हैं। आप बैंकॉक में 25 वर्षों से रह रही हैं। विदेशी धरा पर पिछले दो दशक से हिंदी अध्यापन से जुड़ी हैं। थाई भाषा के लेखो का हिंदी में अनुवाद किया है। विभिन्न पत्रिकाओं में कविता और आलेख प्रकाशित हुए हैं। आप सामाजिक, शैक्षणिक संस्थाओं की साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय रहती हैं। सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों का संचालन करती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न नागरिकता प्राप्त निवासियों को हिंदी सिखा रही हैं। साहित्य में गहन रुचि है। कवि गोष्ठियों में सक्रिय भागीदारी रहती है। आप अपनी सफलता का श्रेय पति अजय जी, पुत्र ऋषभ और माता-पिता को देती हैं। उनका कहना है कि इनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह सब करना संभव नहीं था। आप ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल बैंकॉक में हिंदी विभागाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं।
संपर्क :
Email: srastogi357@gmail.com
Mobile: 0806167899