
वरिष्ठ कवयित्री प्रमिला भारती को मिला महादेवी सम्मान
अखिल भारतीय साहित्य परिषद गाजियाबाद की महानगर इकाई एवं देवप्रभा प्रकाशन गाजियाबाद ने सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. रमा सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर वरिष्ठ कवयित्री प्रमिला भारती को इस साल के महादेवी सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही प्रमिला भारती के गजल संग्रह ‘सहरा में घनी छांव’ और उमेश शर्मा बेबाक के काव्य संग्रह ‘कहीं धूप कहीं छांव’ का लोकार्पण हुआ। प्पूरे समारोह की अध्यक्षता डॉ. रमा सिंह ने की। गजरौला से सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. मधु चतुर्वेदी अति विशिष्ट अतिथि, मशहूर शायर शिव कुमार बिलग्रामी, उमेश शर्मा बेबाक, सीए रवि कुमार, साहित्यकार कुमार सुबोध एवं वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश प्रजापति विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। कवियों में डॉ. मनोज कामदेव, शोभा सचान, डॉ. तूलिका सेठ, डॉ. सुधीर त्यागी, डॉ. सुरुचि सैनी, डॉ. उषा श्रीवास्तव, डॉ. राजेश श्रीवास्तव राज, पूजा श्रीवास्तव, सीमा सागर शर्मा, अजीत श्रीवास्तव, अशोक कुमार आदि को भी सम्मानित किया गया। अंत में डॉ रमा सिंह का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का संयोजन अखिल भारतीय साहित्य परिषद महानगर इकाई के सचिव अजीत श्रीवास्तव एवं देवप्रभा प्रकाशन के प्रकाशक कवि डॉ. चेतन आनंद ने किया। सुविख्यात कवयित्री ममता लड़ीवाल के कुशल संचालन ने कार्यक्रम का संचालन किया।

