
प्रो. आलोक गुप्त
पूर्व प्रोफेसर, गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय, गांधीनगर (गुजरात)
प्रो. आलोक गुप्त हिंदी के प्रख्यात आलोचक एवं अनुवादक हैं। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला (IIAS) में फेलो एवं गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय में वरिष्ठ प्रोफेसर रहे हैं। चालीस वर्ष का स्नातकोत्तर कक्षाओं में शिक्षण एवं शोध निर्देशन का अनुभव रखते हैं, इनके निर्देशन में 26 विद्यार्थी पीएच. डी. कर चुके हैं। पाँच विवेचन ग्रंथ, तेरह अनुवाद एवं तेरह संपादित ग्रंथ प्रकाशित हैं। आधुनिक हिंदी साहित्य के अतिरिक्त भारतीय साहित्य, तुलनात्मक साहित्य एवं अनुवाद के क्षेत्र में इन्होंने विशेष कार्य किया है। डॉ. रामविलास शर्मा आलोचना सम्मान (2006) हिंदी गौरव पुरस्कार (2018) एवं साहित्य अकादमी, दिल्ली के अनुवाद पुरस्कार (2019) से सम्मानित हैं। श्री आलोक गुप्त हिंदी और गुजराती में समान रूप से लेखन करते हैं।
संपर्क सूत्र :
Email: dralokgupt@gmail.com
(M) 9824488950