
देवी नागरानी
जन्मः 11 मई, 1941, कराची (तब भारत)
शिक्षाः बी.ए. अलीं चाइल्ड, व गणित में विशेष डिग्री, न्यूजर्सी से
मातृभाषाः सिन्धी, भाषाज्ञान : हिन्दी, सिन्धी, गुरमुखी, उर्दू, तेलुगू, मराठी, अँग्रेजी,
सम्प्रतिः शिक्षिका, न्यू जर्सी। यू.एस.ए. (सेवानिवृत)।
लेखन में शोध प्रपत्र, कहानी, लघुकथा, लेख, समीक्षा, काव्य, 8 ग़ज़ल-हिंदी सिंधी में प्रकाशित है, सिंधी, हिन्दी, तथा अंग्रेज़ी में समान अधिकार। लेखन, व् परस्पर अनुवाद सतत ज़ारी है। श्री मोदी के काव्य संग्रह, चौथीकूट-साहित्य अकादमी प्रकाशन, आत्तिया दाऊद, व् रूमी का सिन्धी से हिंदी में अनुवाद।
परस्पर कई कहानियाँ मराठी, पंजाबी, उर्दू, तेलुगु, तमिल, मलयालम, व् अंग्रेजी में अनुदित व् प्रकाशित हुईं हैं। शोध कार्य-कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से दो विद्यार्थी MPhil संपन्न कर पाए हैं।
सम्मान/ पुरस्कार :
अंतराष्ट्रीय हिंदी समिति, शिक्षायतन व विध्याधाम संस्था NY -काव्य रत्न सम्मान, काव्य मणि- सम्मान- “Proclamation Honor Award-Mayor of NJ, सृजन-श्री सम्मान, रायपुर -2008, काव्योत्सव सम्मान, मुंबई -2008, ‘सर्व भारतीय भाषा सम्मेलन’ में सम्मान, मुंबई साहित्य अकादमी -2008, राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद –पुरस्कार-2009, ‘ख़ुशदिलान-ए-जोधपुर’ सम्मान-2010, हिंदी साहित्य सेवी सम्मान-भारतीय-नार्वेजीयन सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम, ओस्लो-2011, मध्य प्रदेश तुलसी साहित्य अकादेमी सम्मान-2011, जीवन ज्योति पुरस्कार, गणतन्त्र दिवस-मुंबई-2012, साहित्य सेतु सम्मान -तमिलनाडू हिन्दी अकादमी-2013, मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति- सैयद अमीर अली मीर पुरस्कार -2013, महात्मा फुले रेयसेर्च इंस्टीट्यूट अकादमी- डॉ. अमृता प्रीतम लिट्ररी नेशनल अवार्ड, नागपुर-2014, साहित्य शिरोमणि सम्मान- कर्नाटक विश्वविध्यालय, धारवाड़-2014, विश्व हिन्दी सेवा सम्मान- अखिल भारतीय मंचीय कवि पीठ,यू.पी. 2014, भाषांतर शिल्पी सारस्वत सम्मान- भारतीय वाङमय पीठ-कोलकता- जनवरी 2015, हिन्दी सेवी सम्मान –अस्माबी कॉलेज, त्रिशूर-केरल- सितंबर 2015, हिंदी गौरव सम्मान- साठे कॉलेज, मुंबई-मार्च 2017, ‘प्रवासी साहित्यकार सम्मान’ विश्व भाषा साहित्य और रामकथा-अन्तराष्ट्रीय संगोष्ठी प. दीनदयाल महाविश्वविध्यालय, सागर (म.प.-2017), 2007-राष्ट्रीय सिंधी विकास परिषद से पुरस्कृत। 14 सितम्बर, 2019 महाराष्ट्र राज्य सिन्धी साहित्य अकादमी से ‘माँ कहिंजो ब न आहियाँ’ संग्रह के लिए पुरस्कृत। 11 अप्रैल, 2021 को ‘गुफ़्तगू संस्था’ की ओर से ‘साहिर लुधियानवी सम्मान’- ‘साहिर लुधियानवी जन्म शताब्दी समारोह’ के अवसर पर। SETU Award for Excellence 2022। इंडिया नेटबुक्स तथा बीपीए फ़ाउंडेशन के संयुक्त प्रयास में 2023 का ‘राजीव अवस्थी साहित्य भूषण सम्मान’ नवाज़ा गया है।
सिन्धी अनुदित कथाओं का हिंदी अनुवाद अब Voice & Text में कथासागर के इस लिंक पर सुनिए।
https://nangranidevi।blogspot।com/

मेल: dnangrani@gmail।com