“नमस्ते नमामि दुर्गा च नंदिनी” : अश्विनी केगांवकर

Aswini mam

अश्विनी केगांवकर द्वारा रानी लक्ष्मीबाई का यह शौर्य-प्रशस्तिगान लोमहर्षक और प्रेरक है। भारत की वीरांगना देवियों, नामत: जगदंबा और भवानी की वीरांगना सुपुत्री लक्ष्मीबाई को समपित यह शौर्य-कविता पठनीय है। रचनाकार ने इसे रचते समय अपने मूल देश भारत के प्रति असीम प्रेम को भी दर्शाया है। – डॉ. मनोज मोक्षेन्द्र, संपादक

नमस्ते नमामि दुर्गा च नंदिनी,
आप उत्तर की जगदंबा,
आप दक्षिण की माँ भवानी,
माँ भारती की आत्मजा
दोनों ही अदम्य रणरागिनी…

रानी लक्ष्मीबाई माँ भवानी की नंदिनी,
रानी चेन्नम्मा शिव तेजस्वी ईशानी

शैशवकाल से ही दोनों थी परमज्ञानी,
शील स्वभाव की दोनों ही श्याम सलोनी,
रामायण, शिवपुराण श्रुत दोनों ही ज्ञानी,
युद्धनीति, नकली युद्ध दोनों के ही शैशव आनंद,
तलवारबाजी, तीरंदाजी, घुड़सवारी स्वच्छंद आनंद

नमस्ते नमामि दुर्गा च नंदिनी,
आप उत्तर की जगदंबा,
आप दक्षिण की माँ भवानी,
माँ भारती की आत्मजा
दोनों ही अदम्य रणरागिनी…

अल्पायु में ही दोनों थी ब्याही,
स्वयं सूर्यदेव व विद्वानों ने दी थी गवाही,
दोनों ही थी वृद्ध नरेशों की द्वितीय अर्धांगिनी,
कालांतर मे जन्म मानस की प्रिय रानी

नमस्ते नमामि दुर्गा च नंदिनी,
आप उत्तर की जगदंबा,
आप दक्षिण की माँ भवानी,
माँ भारती की आत्मजा
दोनों ही अदम्य रणरागिनी…

यकायक कालगति के धीरे-धीरे मेघ बरसे,
अकाल ही दोनों ने नि:संतान पतिदेव थे खोये,
शूर रनिया अश्रु पोंछ बनी अपने दत्तक पुत्र की परछाई,
किंतु यकायक धूर्त फिरंगियों ने कूटनीति अपनाई,
छली अंग्रेजो ने रानियों के राज्य में अपनी हुकूमत जताई

नमस्ते नमामि दुर्गा च नंदिनी,
आप उत्तर की जगदंबा,
आप दक्षिण की माँ भवानी,
माँ भारती की आत्मजा
दोनों ही अदम्य रणरागिनी…

अश्रु पोंछ मां भारती की पुत्रियों ने समर-ज्योति जलाई,
वीरांगनाओं ने शीघ्र ही अंग्रेजों को धूल चटाई,
पर, ये क्या हुआ? पर, ये क्या हुआ?
धीरे-धीरे छल का बादल था छाया

नमस्ते नमामि दुर्गा च नंदिनी,
आप उत्तर की जगदंबा,
आप दक्षिण की माँ भवानी,
माँ भारती की आत्मजा
दोनों ही अदम्य रणरागिन…

पुनः यकायक कालगति ने था प्रहार किया,
स्वदेशी नेतृत्व व शौर्य के विरुद्ध काल ने था द्वंद्व किया,
स्वतंत्रता के महायज्ञ में समर देवियों ने अपना बलिदान दिया

नमस्ते नमामि दुर्गा च नंदिनी,
आप उत्तर की जगदंबा,
आप दक्षिण की माँ भवानी,
माँ भारती की आत्मजा
दोनों ही अदम्य रणरागिनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »