अलका सिन्‍हा

जन्‍म

  • 9 नवंबर 1964, भागलपुर, बिहार

शिक्षा

  • एम.बी.ए. (मानव संसाधन प्रबंधन)
  • एम.ए. (हिंदी)
  • अनुवाद में स्नातकोत्तर डिप्लोमा
  • केंद्रीय अनुवाद ब्‍यूरो, गृह मंत्रालय द्वारा संचालित अनुवाद प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में रजत पदक

रचनाकर्म  

उपन्यास

  • जी-मेल एक्सप्रेस

(सृजनलोक कृति सम्मान – 2017)

5 भारतीय भाषाओं में अनूदित

कवितासंग्रह

  • काल की कोख से
  • मैं ही तो हूँ ये (हिंदी अकादमी, दिल्ली सरकार द्वारा साहित्यिक कृति सम्मान – 2002)
  • तेरी रोशनाई होना चाहती हूँ (परंपरा ऋतुराज सम्मान – 2011)
  • हैं शगुन से शब्द कुछ (अमलतास सृजन सम्मान – 2023)

कहानीसंग्रह

  • सुरक्षित पंखों की उड़ान (नागर विमानन सुरक्षा पर आधारित टेक्नो-लिटरेरी कहानियां)
  • मुझसे कैसा नेह
  • खाली कुरसी (नेशनल बुक ट्रस्‍ट की नवसाक्षर साहित्‍यमाला के अंतर्गत प्रकाशित कहानी पुस्तक)

डायरी

  • रूहानी रात और उसके बाद

मीडियाकर्म

  • फिजी में आयोजित 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन में उद्घोषणा
  • साहित्य अकादेमी द्वारा आयोजित विश्व के सबसे बड़े साहित्योत्सव – 2024 का सत्र संचालन  
  • आकाशवाणी की नेशनल कमेंटेटर तथा विदेश प्रसारण सेवा में पूर्व हिन्दी उद्घोषक
  • तेरह वर्षों (2000-2012) तक गणतंत्र दिवस परेड का आँखों देखा हाल सुनाने का गौरव
  • विज्ञान भवन, इंडिया गेट, राजघाट, दिल्ली विधानसभा आदि से राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों की रेडियो कमेंट्री
  • दूरदर्शन की फ्रीलान्स हिंदी उद्घोषक
  • डीडी नेशनल पर प्रसारित साहित्यिक कार्यक्रम ‘पत्रिका’ की विशिष्ट श्रृंखलाओं की प्रस्तोता (1999-2018)
  • सिंहस्थ कुंभ मेला, उज्जैन की रनिंग कमेंट्री का दूरदर्शन से राष्ट्रीय प्रसारण
  • साहित्यिक कार्यक्रम ‘युव मंच’ की विशिष्ट ऋंखलाओं की साक्षात्कारकर्ता
  • एयरलाइन्स कर्मियों को उदघोषणा संबंधी जानकारी देने के लिए आयोजित वॉइस कल्चर ट्रेनिंग में फैकल्टी पर्सन    
  • राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एन.सी.ई.आर.टी.) के श्रव्य-दृश्य शिक्षण कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण
  • केंद्रीय हिंदी निदेशालय, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के वृत्तचित्र निर्माण विशेषज्ञ पैनल पर
  • केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा, शिक्षा मंत्रालय की त्रैमासिक पत्रिका ‘भावक’ की परामर्श मंडल की सदस्य
  • अंतरराष्ट्रीय लेखन से जुड़ी हिंदी की साहित्यिक-सांस्कृतिक पत्रिका ‘अक्षरम संगोष्ठी’ की सह-संपादक (2002-2014)
  • ‘हिन्दुस्तान टाइम्स मीडिया’ की मासिक पत्रिका ‘नंदन’ के लिए अनेक हिंदीतर कृतियां हिंदी रूपांतरित और प्रकाशित

विशिष्‍ट गतिविधियां

  • भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद् के सौजन्य से वर्ष 2008 में ब्रिटेन के विभिन्न शहरों में काव्यपाठ
  • वर्ष 1999 में लंदन में आयोजित छठे विश्व हिन्दी सम्मेलन में शोधपत्र का पाठ
  • हिंदी अकादमी, दिल्ली द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस लाल किला राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में काव्य पाठ
  • केंद्रीय हिंदी निदेशालय, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की हिंदीतर भाषी हिंदी लेखक पुरस्‍कार योजना में विशेषज्ञ के रूप में शामिल
  • साहित्य अकादेमी, संस्कृति मंत्रालय की हिंदी लेखक पुरस्‍कार योजना में विशेषज्ञ के रूप में शामिल
  • केंद्रीय सचिवालय हिंदी परिषद् की पूर्व साहित्‍य एवं संस्‍कृति मंत्री
  • कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग, दिल्ली सरकार के अधीन मैथिली-भोजपुरी अकादमी की शासी सदस्य – 2012
  • दिल्ली विश्वविद्यालय से अनुवाद की अतिथि प्राध्यापक के रूप में संबद्ध

विशिष्‍ट उपलब्धियां

  • लेखिका के रचना-कर्म पर शोधार्थियों को पीएच.डी. और एम.फिल. की उपाधियां प्रदत्‍त
  • कहानी ‘हरदम साथ डॉट कॉम’ एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (पूर्व में एसआरएम विश्वविद्यालय) के स्नातक के हिन्दी पाठ्यक्रम में निर्धारित
  • प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूलों के हिंदी विषय के पाठ्यक्रम में कहानी ‘मिनी’ शामिल
  • देश-विदेश की प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित तथा आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से प्रसारित
  • आकाशवाणी द्वारा कहानियां रेडियो नाट्य रूपांतरित और प्रसारित
  • लेखिका की रचनाओं का अनेक भारतीय भाषाओं में अनुवाद और प्रतिष्ठित मंचों से नाट्य मंचन

पुरस्कार और सम्मान

  •  कला, साहित्य एवं संस्कृति के मंच ‘अमलतास’ द्वारा अमलतास सृजन सम्मान –               2023
  • एशियन एकेडमी ऑफ आर्ट्स द्वारा सूरज प्रकाश मारवाह साहित्य रत्न पुरस्कार – 2022
  • अंतरराष्ट्रीय वातायन साहित्य सम्मान, लंदन, यू.के. – 2020
  • साहित्य के लिए आचार्य लक्ष्मीकांत मिश्र राष्ट्रीय सम्मान – 2018
  • उपन्यास ‘जी-मेल एक्सप्रेस’ पर सृजनलोक कृति सम्मान – 2017
  • भारतीय पत्रकार कल्याण संघ द्वारा मीडिया सम्मान – 2016
  • ‘आस’ संस्था द्वारा साहित्य के लिए उत्कृष्टता पुरस्कार – 2016
  • कहानी ‘धिनाधिन…धिन…धिनाधिन’ पर कमलेश्‍वर-स्‍मृति कथाबिंब सर्वश्रेष्ठ कथा पुरस्‍कार – 2014
  • रोटरी क्‍लब दिल्‍ली अपटाउन – 3010 द्वारा रोटरी हिंदी सेवा विशिष्‍ट सम्‍मान – 2014
  • लॉयंस क्लब, पश्चिम दिल्ली द्वारा साहित्य के लिए सम्मान – 2013
  • इनर व्हील क्लब, दिल्ली द्वारा विमन अचीवर्स अवार्ड – 2012
  • कविता–संग्रह ‘तेरी रोशनाई होना चाहती हूँ’ पर साहित्य को समर्पित संस्था ‘परम्परा’ द्वारा परम्परा ऋतुराज सम्मान – 2011
  • ‘द संडे इंडियन’ (22 अगस्त – 4 सितंबर 2011) के विशेषांक ‘21वीं सदी की 111 हिंदी लेखिकाएं’ में प्रमुख स्थान
  • त्रिवेणी साहित्य अकादमी, पंजाब की पत्रिका ‘पारसमणि’ (अप्रैल–जून 2011) का अलका सिन्हा पर विशेषांक 
  • विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ, भागलपुर द्वारा सर्वोच्च मानद उपाधि ‘विद्यासागर’ – 2011
  • महात्मा फुले रिसर्च अकादमी, नागपुर द्वारा अमृता प्रीतम राष्ट्रीय पुरस्कार – 2011
  • संत तुलसी दास राष्ट्रीय साहित्य संसद, नयागढ़, उड़ीसा द्वारा संत तुलसी दास राष्ट्रीय साहित्य रत्न पुरस्कार – 2011
  • अखिल भारतीय साहित्य परिषद् एवं कारवाने-अदब, करनाल द्वारा श्रीमती दयारानी स्मृति सम्मान – 2011
  • संसदीय हिंदी परिषद् द्वारा संसद के केंद्रीय कक्ष में राष्‍ट्रभाषा गौरव सम्‍मान – 2009
  • समकालीन साहित्य मंच, मुंगेर द्वारा लाला जगत ज्योति स्मृति सम्मान – 2008
  • सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था ‘उद्भव’ द्वारा साहित्य के लिए मानव सेवा सम्मान – 2004
  • प्रवासी संगठन, नई दिल्ली द्वारा साहित्य के लिए प्रवासी रत्न सम्मान – 2004
  • कविता-संग्रह ‘मैं ही तो हूँ ये’ पर हिंदी अकादमी, दिल्‍ली सरकार द्वारा साहित्यिक कृति सम्‍मान – 2002

संपर्क 

371, गुरु अपार्टमेंट्स, प्‍लॉट नं. 2, सेक्‍टर 6, द्वारका, नई दिल्‍ली – 110075 मोबाइल : 9910994321 ई-मेल : alkasays@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »