
सुधा ओम ढींगरा
जन्म-7 सितम्बर, जालंधर, पंजाब।
शिक्षा-पीऍच.डी
प्रकाशित कृतियाँ
उपन्यास– दृश्य से अदृश्य का सफ़र, नक़्क़ाशीदर केबिनेट।
कहानी संग्रह-चलो फिर से शुरू करें, कथा-सप्तक, खिड़कियों से झाँकती ऑंखें, दस प्रतिनिधि कहानियाँ, सच कुछ और था, कमरा नंबर 103, कौन सी ज़मीन अपनी, प्रतिनिधि कहानियाँ, मेरी पसंदीदा कहानियाँ, मेरी कहानियाँ।
कविता संग्रह-सरकती परछाइयाँ, धूप से रूठी चाँदनी।
निबंध संग्रह-विचार और समय
साक्षात् संग्रह -साक्षात्कारों के आईने में (संपादक डॉ.रेनू यादव)
संपादन-विमर्श: रुदादे-सफ़र, मन की तुरपाई (नॉर्थ कैरोलाइना के के शब्द शिल्पियों का काव्य संकलन), वैश्विक प्रेम कहानियाँ (विश्व के प्रवासी लेखकों की प्रेम कहानियाँ), अम्लघात (एसिड अटैक की कहानियाँ), बारह चर्चित कहानियाँ, विमर्श: जिन्हें जुर्म-ए-इश्क़ पर नाज़ था,विमर्श: अकाल में उत्सव, वैश्विक रचनाकार, कुछ मूलभूत जिज्ञासाएँ (साक्षात्कार संग्रह) भाग-1, वैश्विक रचनाकार: कुछ मूलभूत जिज्ञासाएँ (साक्षात्कार संग्रह) भाग-2 , इतर (प्रवासी महिला कथाकारों की कहानियाँ), सार्थक व्यंग्य का यात्री: प्रेम जनमेजय, मेरा दावा है (अमेरिका के शब्द शिल्पियों का काव्य संकलन)
संपादन सहयोग– गवेषणा, प्रवासी साहित्य: जोहान्सवर्ग।
अनुवाद-धुप नाल रुस्सी चांदनी (हिंदी काव्य संग्रह ‘धूप से रूठी चाँदनी’ का पंजाबी अनुवाद-डॉ. अमरजीत कौंके)
परिक्रमा (बलदेव ग्रेवाल के पंजाबी उपन्यास का हिन्दी अनुवाद -सुधा ओम ढींगरा)
ओह कोई होर सी, टॉरनेडो- कहानी संग्रह (सुधा ओम ढींगरा की कहानियों का पंजाबी में अनुवाद – नव्यवेश नवराही)
कौन सी ज़मीन अपनी का ‘कुनखन आपून भूमि’ (आसामी में अनुवाद- डॉ. निलाक्षी फुकन)
अंग्रेजी और मलयालम में कहानियाँ अनूदित।
आलोचना ग्रंथ- सुधा ओम ढींगरा का साहित्य: महत्त्व एवं मूल्यांकन-प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी, डॉ.योगेन्द्र सिंह, कथाओं के आलोक में डॉ.सुधा ओम ढींगरा-डॉ. रेनू यादव, सुधा ओम ढींगरा की कहानियों में आधी आबादी का सच-डॉ. विशाला शर्मा, प्रवासी साहित्यकार- सुधा ओम ढींगरा, संपादक-शगुफ़्ता नियाज़, अनुसन्धान (प्रवासी कथाकार सुधा ओम ढींगरा पर केंद्रित) संपादक-शगुफ़्ता नियाज़, विमर्श दृष्टि- सुधा ओम ढींगरा का साहित्य-पंकज सुबीर, विमर्श- नक़्क़ाशीदार केबिनेट- पंकज सुबीर, शोध दृष्टि- सुधा ओम ढींगरा का साहित्य – बलबीर सिंह, प्रकाश चंद्र बैरवा,सुधा ओम ढींगरा: रचनात्मकता की दिशाएँ-वंदना गुप्ता, पत्रिका साहित्य समर्था ने सुधा ओम ढींगरा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विशेषांक निकाला।
शोध ग्रन्थ (प्रकाशित)- सुधा ओम ढींगरा के कथा साहित्य में प्रवासी जीवन की अभिव्यक्ति एवं अध्य्यन-एकता, सुधा ओम ढींगरा की कहानियों में प्रवासी समाज का स्वरूप-सुबोध शर्मा , सुधा ओम ढींगरा का साहित्य: प्रवासी संस्कृति का अध्ययन-अलका,सुधा ओम ढींगरा की कहानियों में प्रवासी जीवन-शहनाज़, प्रवासी भारतीय की समस्याएँ एवं संवेदनाएँ (सुधा ओम ढींगरा की कहानियों के विशेष सन्दर्भ में) प्रसीता पी, डॉ.सुधा ओम ढींगरा की कहानियों में अभिव्यक्त तथा निहित समस्याएँ- लेखिका निधिराज भडाना एवं रेशू पाण्डेय।
रुचि के क्षेत्र- टीवी, रेडियो और स्टेज की कलाकार और अमेरिका में हिन्दी नाटकों के निर्देशन, मंचन और अभिनय में विशेष रुचि। अमेरिका में बीस के करीब नाटकों का निर्देशन और अभिनय किया।
पुरस्कार/ सम्मान-
केंद्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा द्वारा 2016 का पद्मभूषण डॉ. मोटूरि सत्यनारायण ‘हिन्दी सेवी सम्मान’ सम्मान राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में दिया गया।
उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ द्वारा 2013 का ‘हिन्दी विदेश प्रसार सम्मान’।
स्पंदन संस्था, भोपाल की ओर से 2013 का (स्पंदन प्रवासी कथा सम्मान)
‘कौन सी ज़मीन अपनी’ कहानी संग्रह को पन्द्रहवाँ अम्बिका प्रसाद दिव्य पुरस्कार ।
‘दी सन्डे इंडियन’ ने विश्व की 111 हिन्दी महिला लेखिकाओं पर अंक प्रकाशित किया। अमेरिका की चार लेखिकाओं में से एक जिन्हें यह सम्मान मिला।
‘कथाबिम्ब’ पत्रिका में प्रकाशित कहानी ”फ़न्दा क्यों…?” वर्ष 2010 की श्रेष्ठ कहानी और ”कमलेश्वर स्मृति कथा पुरस्कार ” और इसी पत्रिका में ‘ऐसा भी होता है’ कहानी 2018 की सर्वश्रेष्ठ कहानी घोषित हुई और ”कमलेश्वर स्मृति कथा पुरस्कार” प्राप्त किया।
अमेरिका की प्रसिद्ध पत्रिका ‘मोर्रिस्विलनाओ ‘पत्रिका ने अपने Spotlight Section (2008) में सुधा ओम ढींगरा की उपलब्धियों पर एक इंटरव्यू प्रकाशित किया।
चतुर्थ प्रवासी हिन्दी उत्सव 2006 में ”अक्षरम प्रवासी मीडिया सम्मान।”
हेरिटेज सोसाइटी नॉर्थ कैरोलाइना (अमेरिका) द्वारा ”सर्वोतम कवयित्री 2006” से सम्मानित।
ट्राईएंगल इंडियन कम्युनिटी, नॉर्थ-कैरोलाइना (अमेरिका) द्वारा ”2003 नागरिक अभिनन्दन”।
हिन्दी विकास मंडल, नॉर्थ कैरोलाइना (अमेरिका), हिंदू-सोसायटी,नॉर्थ कैरोलाइना (अमेरिका), एवं अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति (अमेरिका) ने हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं सामाजिक कार्यों के लिए कई बार सम्मानित किया।
अमेरिका में हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं सामाजिक कार्यों के लिए वाशिंगटन डी.सी. में तत्कालीन राजदूत श्री नरेश चंदर द्वारा सम्मानित।
37वाँ जनार्दन शर्मा सम्मान-2016
शांति गया प्रवासी रत्न सम्मान-2019
सूरज प्रकाश मरवाहा साहित्य रत्न अवार्ड-2020
For recognition of service to our state-Lieutenant Governor, North Carolina-2006
The Great Indian Women Award-2021
( India International Women Forum )
निराला सम्मान-2020 ( आखर-आखर , अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी वैब पत्रिका )
साहित्यिक सहयोग/ अन्य जानकारी-
1000 के करीब दैनिक समाचार पत्रों के स्तंभों और साहित्यिक पृष्ठों पर रचनाएँ प्रकाशित; जिनमें इंटरव्यू , लेख, कविताएँ और कहानियाँ शामिल हैं। शीर्ष साहित्यिक पत्रिकाओं, हंस, वागर्थ, पाखी, कथाक्रम, कथादेश, आधारशिला, पुष्पगंधा, वनिता, शोष दिशा, सरस्वती सुमन, हिन्दी चेतना, व्यंग्य-यात्रा, नया ज्ञानोदय, कथाबिंब, सेतु, अभिनव प्रयास, वाङ्ग्मय, अविराम साहित्यिकी, प्रतिमान, प्राची, नया प्रतिमान, हरिभूमि, विश्वा, सौरभ, वी विटनेस, लमही, पर्वत राग, अक्षरा और निकट आदि में साठ के करीब कहानियाँ और कई लेख तथा व्यंग्य प्रकाशित।
सात पत्रिकाओं के प्रवासी विशेषांकों में कहानियाँ प्रकाशित। एक 150 के करीब पुस्तकों में कहानियाँ, कविताएँ और अलेखों से साहित्यिक सहयोग। सात वर्ष तक कैनेडा की पत्रिका ‘हिन्दी चेतना’ का संपादन।
नॉर्थ कैरोलाइना, अमेरिका के यूएनसी चैपल हिल में कविताएँ और एन सी स्टेट विश्वविद्याल में कहानियाँ और कविताएँ पढ़ाई जाती हैं। मुंबई, कलकत्ता और गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, नोएडा में कहानियाँ पढ़ाई जाती हैं। कौन सी ज़मीन अपनी पर शिवना क्रिएशन ने लघु फिल्म बनाई है।
विशेष उपलब्धियाँ / उल्लेखनीय गतिविधियाँ-
सन् 2014 में ढींगरा फ़ैमिली फ़ाउण्डेशन, यू एस ए की स्थापना की गई और इसके द्वारा भारत में आर्थिक रूप से कमज़ोर बालिकाओं की शिक्षा और कंप्यूटर ट्रेनिंग के स्कूल खोले गए। अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका विभोम-स्वर का प्रकाशन भारत और अमेरिका से शुरू किया। ढींगरा फ़ैमिली फ़ाउण्डेशन द्वारा साहित्यिक सम्मान भी शुरू किये गए।
सन् 2009 से रामलीला को नाटकीय रूप में मोर्रिस्विल्ल, नॉर्थ कैरोलाइना, अमेरिका में मंचन कर प्रचलित किया, जिसे अब हर साल हज़ारों लोग देखने आते हैं।
1991 से हिन्दी नाटकों का मंचन कर हिन्दी भाषा के प्रचार और प्रसार के लिए धन एकत्रित किया।
सन्1989 से 2020 तक 250 कवि सम्मेलनों का सफल संयोजन किया। इस विधा को अमेरिका में लोकप्रिय किया और हिन्दी भाषा के प्रचार और प्रसार के लिए कवि- सम्मेलनों से धन एकत्रित किया। उस धन का हिन्दी के स्कूल खोलने के लिए प्रयोग किया।
सन् 1991 में शिडोरी प्रोडक्शन की स्थापना की और इसके द्वारा कई हिन्दी नाटकों का निर्देशन किया। अनगिनत नाटकों में अभिनय भी किया।
सन् 1990 से हिन्दी विकास मंडल (नॉर्थ कैरोलाइना, अमेरिका) के विभिन्न पदों पर रहीं। सन् 1990 से 1996 तक निर्देशक, सन् 1996 से 2002 तक निर्वाचित अध्यक्ष। अब न्यासी हैं।
सन् 1987 में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति, अमेरिका के साथ जुड़ीं।
सन् 1989 में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति, अमेरिका का वार्षिक अधिवेशन सेंट लुईस में करवाया; जिसकी अध्यक्षता गाँधी जी के मित्र दक्षिण भारत के डॉ. सत्यनारायण मोटूरि ने की थी।
सन् 1987 से सन् 2015 तक अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति, अमेरिका के विभिन्न पदों पर रहीं; जिनमें निर्देशक, राष्ट्रीय संयोजक रहीं।
सन् 1982 में अमेरिका आईं। सन् 1984 से 1989 तक वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी, सेंट लुईस में पढ़ाया और विश्वविद्यालय का हिन्दी रेडियो प्रोग्राम चलाया; कार्यक्रम में अधिकतर बच्चों की भागीदारी करवाई और हिन्दी बुलवाई।
सम्प्रति/व्यवसाय-
विभोम-स्वर पत्रिका की मुख्य संपादक; जो अमेरिका और भारत की पत्रिका।
शिवना साहित्यिकी पत्रिका की संरक्षक एवं सलाहकार संपादक।
ढींगरा फ़ैमिली फ़ाउण्डेशन की उपाध्यक्ष और सचिव।
वर्तमान पता- 101 Guymon Ct., Morrisville, NC-27560,USA
मोबाइल- 919-801-0672
ईमेल आईडी- sudhadrishti@gmail.com